भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में उछाल: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में उछाल का एक कारण पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत है।  देशभर में इलेक्ट्रिक वाहन के क्रेज को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण उपभोक्ता अब इलेक्ट्रिक कार, बाइक या स्कूटर (ईवी) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। अब 2023 में भारत में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के आंकड़े सामने आ गए हैं।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 2023 में सालदरसाल 49.25 प्रतिशत बढ़कर 15,29,947 इकाई हो गई।

देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री 2023 में साल-दर-साल 49.25 प्रतिशत बढ़कर 15,29,947 इकाई हो गई। फेडरेशन ऑफ व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उनके आंकड़ों के मुताबिक, ईवी इंडस्ट्री ने 2022 में कुल 10,25,063 वाहन बेचे।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री के आंकड़ों पर एक नजर:
  • दोपहिया वाहनों की ईवी बिक्री  2023 में 36.09 प्रतिशत बढ़कर 8,59,376 हो गई। 2022 में दोपहिया ईवी की बिक्री 6,34,464 इकाइयों से अधिक थी। इसी तरह, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 65.23 प्रतिशत बढ़कर 5,82,793 इकाई हो गई; जो 2022 में 3,52,710 यूनिट थी.
  • ई-कमर्शियल वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 114.16 प्रतिशत बढ़कर 5,673 इकाई हो गई। साथ ही पिछले साल यह 2,649 यूनिट थी।
  • तिपहिया ईवी की बिक्री साल-दर-साल 65.26 प्रतिशत बढ़कर 5,82,793 इकाई हो गई; जो 2022 में 3,52,710 यूनिट थी।
  • 2022 में इलेक्ट्रिक ईवी यात्री वाहनों की बिक्री 38,240 थी; जो 2023 में 114.71 फीसदी बढ़कर 82,105 यूनिट हो गई है।
https://publichint.com/shiv-sena-mla-disqualification-case/
दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे… SONAKSHI SINHA ON HER CIVIL MARRAIGE 6 AMAZING BENIFIT OF DRAGON FRUIT Gladiator 2 Hindi Trailer Release