Aap Jaisa Koi Trailor Release: आर माधवन और फातिमा सना शेख की अनूठी प्रेम कहानी ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर रिलीज, समाज की पितृसत्तात्मक सोच पर उठाए सवाल

Aap Jaisa Koi Trailor Release: बॉलीवुड में इन दिनों कुछ हटकर कहानियों का दौर चल रहा है, और इसी क्रम में आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म एक अधेड़ उम्र के संस्कृत शिक्षक और उससे उम्र में छोटी आधुनिक सोच की लड़की के बीच पनपते प्रेम को दिखाती है, जिसमें रोमांस, भावनाएं और सामाजिक टकराव की झलक मिलती है।

यह फिल्म 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है और ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। ट्रेलर में माधवन और फातिमा की जोड़ी पहले ही सीन से दर्शकों का ध्यान खींचती है, क्योंकि दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर कुछ अलग ही रंग बिखेरती नजर आती है।

कहानी एक पारंपरिक शिक्षक और आधुनिक युवती के इर्द-गिर्द(Aap Jaisa Koi Trailor Release)

फिल्म की कहानी श्रीरेणु (आर माधवन) नामक एक 42 वर्षीय संस्कृत शिक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अब तक अविवाहित है और एक शांत, पारंपरिक जीवन जीता है। उसकी जिंदगी में तब एक नया मोड़ आता है जब उसके लिए 32 वर्षीय मधु (फातिमा सना शेख) का रिश्ता आता है। मधु भी एक शिक्षिका है, मगर सोच में पूरी तरह मॉर्डन है।

A2 Ed compressed 1
IMAGE SOURCE WEB

जब दोनों की मुलाकात होती है, तो उम्र के दस साल का अंतर कोई मायने नहीं रखता। श्रीरेणु के पारंपरिक स्वभाव और मधु की आधुनिक सोच के बीच एक अलग ही किस्म का रोमांस जन्म लेता है। श्रीरेणु उस दौर का इंसान है जो पुराने जमाने के रोमांस को जीता है, जबकि मधु बेबाक है, आत्मनिर्भर है और जिंदगी को अपने तरीके से जीने में यकीन रखती है।

क्या टूटेगा प्यार पितृसत्ता की दीवारों से?(Aap Jaisa Koi Trailor Release)

जहां फिल्म शुरुआत में एक खूबसूरत लव स्टोरी का आभास देती है, वहीं धीरे-धीरे समाज की जटिल सोच और पितृसत्तात्मक मानसिकता के कारण कहानी एक दुखद मोड़ लेती है। ट्रेलर में साफ दिखता है कि श्रीरेणु के परिवार और आसपास के पुरुषों की सोच महिलाओं के प्रति काफी संकीर्ण है। उनका मानना है कि महिलाओं को सीमाओं में रहकर व्यवहार करना चाहिए, और यहीं से मधु और श्रीरेणु के रिश्ते में दरार पड़ जाती है।

शादी की तारीख तय हो जाती है, मगर मधु उस सोच को स्वीकार नहीं कर पाती जो एक महिला की आज़ादी और सम्मान को सीमित करने की कोशिश करती है। इसी वजह से दोनों की राहें शादी से पहले ही अलग हो जाती हैं।

माधवन-फातिमा की केमिस्ट्री ने जीता दिल(Aap Jaisa Koi Trailor Release)

सोशल मीडिया पर ट्रेलर आते ही यूजर्स ने इसकी जमकर सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “आर माधवन बॉलीवुड के लिए तोहफा हैं, वह किसी भी किरदार में ढल जाते हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “सोचा नहीं था कि फातिमा और माधवन की केमिस्ट्री इतनी दमदार होगी, दोनों एकदम परफेक्ट हैं।”

फातिमा सना शेख की खूबसूरती और आत्मविश्वास ट्रेलर में पूरी तरह झलकते हैं। वह अपने किरदार में इतनी सहज नजर आती हैं कि दर्शक उनकी भावनाओं से जुड़ने लगते हैं। माधवन ने हमेशा की तरह इस किरदार को भी अपनी गहराई और सादगी से जीवंत कर दिया है।

विवेक सोनी के निर्देशन की सराहना(Aap Jaisa Koi Trailor Release)

इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जो इससे पहले भी अलग विषयों पर आधारित फिल्में बना चुके हैं। ‘आप जैसा कोई’ उनकी कहानी कहने की कला को और निखारता है। ट्रेलर में जिस सादगी और संवेदनशीलता से विषय को प्रस्तुत किया गया है, वह उम्मीद जगाता है कि फिल्म भी उतनी ही प्रभावशाली होगी।

समाज को दिखाया आईना(Aap Jaisa Koi Trailor Release)

‘आप जैसा कोई’ केवल एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह फिल्म समाज के उस हिस्से पर भी सवाल खड़े करती है जो आज भी महिलाओं को परंपराओं की बेड़ियों में जकड़े रखना चाहता है। यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या सिर्फ प्यार काफी है, या फिर सोच और स्वतंत्रता की भी उतनी ही अहमियत है?

https://www.youtube.com/watch?v=IC_2jSsWpZk
https://publichint.com/sardar-ji-3-latest-update/
‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे… SONAKSHI SINHA ON HER CIVIL MARRAIGE