AR Rahman Admitted To Hospital: मशहूर गायक और संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, 58 वर्षीय संगीतकार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
हार्ट से जुड़ी समस्या के कारण भर्ती (AR Rahman Admitted To Hospital)
रविवार सुबह करीब 7:30 बजे एआर रहमान को अस्पताल (AR Rahman Admitted To Hospital)ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम सहित कई जरूरी टेस्ट किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हार्ट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें विशेष चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी।
क्या होगी एंजियोग्राम सर्जरी?
सूत्रों की मानें तो डॉक्टर उनकी एंजियोग्राम कराने की योजना बना रहे हैं ताकि उनके स्वास्थ्य को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सके। फिलहाल उनकी (AR Rahman Admitted To Hospital)हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही है। हालांकि, अभी तक एआर रहमान या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहे चर्चा में(AR Rahman Admitted To Hospital)
पिछले साल एआर रहमान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। 29 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक ले लिया था। इस खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया था। तलाक के बाद कई तरह की अफवाहें भी सामने आईं, जिसमें उनका नाम एक गिटारिस्ट से जोड़ा गया। हालांकि, इन अफवाहों पर उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो ने सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी के चलते तलाक लिया ताकि वह अपने परिवार को मानसिक परेशानी से बचा सकें।
वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं एआर रहमान(AR Rahman Admitted To Hospital)
एआर रहमान अपने संगीत करियर में लगातार सक्रिय हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म छावा में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया है। इसके अलावा, मणिरत्नम की आगामी फिल्म ठग लाइफ, जो 10 जून को रिलीज होगी, में भी उनका संगीत सुनने को मिलेगा। बॉलीवुड में उनकी आने वाली अन्य फिल्में लाहौर 1947, रामायण और तेरे इश्क में हैं, जिनमें वह अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।
एआर रहमान के फैंस उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि वह जल्दी स्वस्थ होकर फिर से अपने संगीत से लोगों का दिल जीतेंगे।







