Blind Sided Movie Review: केडी संधू की एक्शन थ्रिलर ‘ब्लाइंड साइडेड’ ने मचाया धमाल, जबरदस्त एक्शन और ट्विस्ट से भरपूर है फिल्म।

Blind Sided Movie Review: बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का क्रेज हमेशा से रहा है और अब इसी कड़ी में केडी संधू अपनी नई फिल्म ‘ब्लाइंड साइडेड’ लेकर आए हैं। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, इमोशंस और ट्विस्ट से भरपूर है। खास बात यह है कि फिल्म में देशभक्ति की झलक भी नजर आती है।

अल हसन मिजरी के गुंडे सोफिया (आकांक्षा) और रॉलेक्स (केडी संधू) उसकी खुशहाल दुनिया में जहर घोल देते हैं।(Blind Sided Movie Review)

फिल्म की कहानी जयदीप (उधय बीर संधू) नाम के एक फौजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान अपनी आंखों की रोशनी खो बैठता है। वह अपनी मंगेतर जेनिफर (फरहा खान) के साथ नई जिंदगी शुरू करने का सपना देख रहा होता है, लेकिन तभी उसकी जिंदगी में तूफान आ जाता है। अल हसन मिजरी के गुंडे सोफिया (आकांक्षा) और रॉलेक्स (केडी संधू) उसकी खुशहाल दुनिया में जहर घोल देते हैं। उनका मकसद करोड़ों के हीरे हासिल करना है, और इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।

फिल्म में जेनिफर और जयदीप की केमिस्ट्री लाजवाब है।

फिल्म (Blind Sided Movie Review)की शुरुआत बेहद अलग अंदाज में होती है, जहां एक आवाज सुनाई देती है— “जब भी भारत तरक्की करता है, तो कई देशों को जलन होती है, खासकर पड़ोसी देश को।” यह संवाद फिल्म की थीम को और मजबूत करता है। जयदीप, जो अब अंधा हो चुका है, अपनी फौजी ट्रेनिंग का इस्तेमाल करके गुंडों से मुकाबला करता है, और फिल्म के एक्शन सीन्स दर्शकों को सीट से चिपकाए रखते हैं।

A5 ED compressed 5
IMAGE SOURCE WEB

फिल्म में जेनिफर और जयदीप की केमिस्ट्री लाजवाब है। फरहा खान ने जेनिफर के किरदार में जान डाल दी है, वहीं आकांक्षा ने अपने दमदार एक्शन से सबको चौंका दिया। फिल्म का म्यूजिक भी शानदार है, खासतौर पर “सजना सजना” और “तू जो आया मुझे जीना आ गया” गाने।

देशभक्ति से भरी इस फिल्म को केडी संधू ने महान अभिनेता मनोज कुमार को समर्पित किया है। कुल मिलाकर, ‘ब्लाइंड साइडेड’ एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

https://www.youtube.com/watch?v=7SRAMqr8w8Y
https://publichint.com/anant-radhika-first-holi-celebration/
“Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे…