Diljit Dosanjh Entry In Border 2 Movie: पहली गोली दुश्मन चलाएगा, आखिरी गोली हम – दिलजीत दोसांझ ‘बॉर्डर 2’ में शामिल, सनी देओल के साथ करेंगे दुश्मन का सफाया।

Diljit Dosanjh Entry In Border 2 Movie: देश की सबसे चर्चित वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की तैयारी जोरों पर है, और अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘बॉर्डर 2’ की कास्टिंग में प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी शामिल हो गए हैं। दिलजीत ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की है, जिसमें वह फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता और गर्व व्यक्त कर रहे हैं।

दिलजीत ने अपने पोस्ट में लिखा, “पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम। गर्व के साथ बता रहा हूँ कि मैं ‘बॉर्डर 2’ में एक सोल्जर का किरदार निभाने जा रहा हूँ।” इस वीडियो के साथ ही उनके फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

Diljit Dosanjh Entry In Border 2 Movie: यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म में पहले से ही सनी देओल और वरुण धवन की एंट्री की पुष्टि हो चुकी है। सनी देओल ने दिलजीत का स्वागत करते हुए लिखा, “वेलकम फैजी दिलजीत दोसांझ, आप भी ‘बॉर्डर 2’ की बटालियन में शामिल होते हैं।”

D7 ED compressed 1

बॉर्डर 2′ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘केसरी’ और ‘पंजाब 1984’ जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है, और इसे टी-सीरीज़ प्रोड्यूस कर रही है। ‘बॉर्डर 2’ की घोषणा 13 जून 2024 को की गई थी, जब ओरिजिनल ‘बॉर्डर’ के 27 साल पूरे हुए थे।

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, और दिलजीत दोसांझ की एंट्री ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।

https://www.instagram.com/p/C_kQ5j0yVlH

https://publichint.com/amitabh-bachchan-net-worth/
दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे… SONAKSHI SINHA ON HER CIVIL MARRAIGE 6 AMAZING BENIFIT OF DRAGON FRUIT Gladiator 2 Hindi Trailer Release