IIFA Awards 2025: जयपुर में हाल ही में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2025 के 25वें संस्करण को लेकर पूरे देश में उत्साह देखा गया। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की और शानदार परफॉर्मेंस देकर इसे यादगार बना दिया। खास बात यह रही कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आईफा की सिल्वर जुबली पर खुशी जाहिर करते हुए एक विशेष संदेश दिया।
आईफा की भव्यता और सितारों की चमक (IIFA Awards 2025)
8 और 9 मार्च को जयपुर में आयोजित इस अवॉर्ड शो (IIFA Awards 2025)की मेजबानी जाने-माने अभिनेता कार्तिक आर्यन और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करण जौहर ने की। इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, करीना कपूर और नोरा फतेही जैसे सितारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें ‘लापता लेडीज’ को 10 अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स से नवाजा गया। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी का आईफा के लिए विशेष संदेश(IIFA Awards 2025)
आईफा की 25वीं वर्षगांठ (IIFA Awards 2025)पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास संदेश भेजा, जिसे समारोह के दौरान करण जौहर ने पढ़कर सुनाया। आईफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस पत्र को साझा किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मुझे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कारों के 25वें संस्करण के बारे में जानकर खुशी हुई। ढाई दशक का यह सफर उन सभी लोगों की मेहनत को दर्शाता है जिन्होंने IIFA को वास्तव में यादगार बनाया है- निर्माता, निर्देशक, कलाकार, संगीतकार, तकनीशियन और सिनेमा से जुड़े हर इंसान ने इस अवार्ड शो को बेहतरीन बनाया है।”
उन्होंने आगे लिखा, “IIFA जैसे मंच यह सुनिश्चित करते हैं कि सिनेमाई प्रतिभा का सम्मान किया जाए और उन्हें आगे बढ़ाया जाए। IIFA का यह 25वां संस्करण एक बड़ी सफलता है और यह अगले 25 वर्षों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।” प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गर्व की अनुभूति कराई और इस अवॉर्ड शो की महत्वता को और बढ़ा दिया।
आईफा 2025 (IIFA Awards 2025)का टेलीकास्ट कब और कहां देखें?
आईफा 2025 का भव्य आयोजन जयपुर में किया गया और अब यह अवॉर्ड शो 16 मार्च, रविवार को रात 8 बजे जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। जो दर्शक इस शानदार आयोजन को देखना चाहते हैं, वे अपने टेलीविजन सेट्स पर इस तारीख को इसे लाइव देख सकते हैं।
आईफा अवॉर्ड्स(IIFA Awards 2025) ने 25 वर्षों के अपने सफर में भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है और इस साल का संस्करण भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता दिखा। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह आयोजन हमेशा से एक प्रतिष्ठित मंच रहा है और आने वाले वर्षों में भी इसे और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।







