Janhvi Kapoor Angry On Law Student: वडोदरा कार हादसे पर जाह्नवी कपूर का गुस्सा, लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया पर भड़कीं।

Janhvi Kapoor Angry On Law Student: गुजरात के वडोदरा में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में शामिल कार को एक लॉ स्टूडेंट, रक्षित चौरसिया चला रहा था, जो हादसे के वक्त नशे में धुत्त था। इस हादसे पर बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे अमानवीय और निंदनीय बताया है।

भीषण हादसा और आरोपी की गिरफ्तारी(Janhvi Kapoor Angry On Law Student)

यह दर्दनाक घटना वडोदरा के कारेलीबाग स्थित आम्रपाली क्षेत्र में गुरुवार रात हुई। पुलिस के मुताबिक, लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया, जो वाराणसी का रहने वाला है, अपनी कार चला रहा था, जब उसने दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त चौरसिया नशे में था और नियंत्रण खो बैठा। इतना ही नहीं, हादसे के बाद भी वह सड़क पर चिल्लाता और बेतरतीब व्यवहार करता नजर आया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

जाह्नवी कपूर ने जताया आक्रोश(Janhvi Kapoor Angry On Law Student)

इस दर्दनाक हादसे पर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Angry On Law Student)ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “यह भयावह और गुस्सा दिलाने वाली घटना है। मुझे बहुत दुख होता है कि कोई भी इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कैसे कर सकता है, चाहे वह नशे में हो या नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, एक निर्दोष महिला की मौत हो गई, उसका क्या?”

जाह्नवी (Janhvi Kapoor Angry On Law Student)के इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है। लोग भी इस लापरवाही भरे रवैये के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आरोपी की सफाई और पुलिस का बयान।

वहीं, आरोपी रक्षित चौरसिया ने इस बात से इनकार किया कि वह नशे में था। उसने बताया कि वह सिर्फ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जब अचानक नियंत्रण खो बैठा।

A2 ED compressed 7
image source web

हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में मौजूद रक्षित का दोस्त मीत चौहान, जो गाड़ी का असली मालिक है, दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट।

बात करें जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Angry On Law Student)के पेशेवर जीवन की, तो वे जल्द ही वरुण धवन के साथ शशांक खेतान की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ और साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ ‘आरसी 16’ भी उनकी आगामी फिल्मों में शामिल हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया में जुटी है

https://www.youtube.com/watch?v=VlinDIJDH0Q
https://publichint.com/john-abraham-statement-on-minorities/
“Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे…