Karun Nair 752 runs: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक अजीब-सा चर्चा का विषय छाया हुआ है – PR। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस में यह सवाल उभरकर सामने आया है कि क्या खिलाड़ी का सोशल मीडिया प्रभाव उसकी चयन प्रक्रिया को प्रभावित करता है?
इसी बीच, करुण नायर का नाम फिर से चर्चा में है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें लिखा था, “करुण नायर को भारतीय टीम में जगह चाहिए तो उन्हें कुछ समय के लिए PR एजेंसी हायर कर लेनी चाहिए।” हालांकि, नायर ने इन तमाम बातों को दरकिनार करते हुए अपनी बल्लेबाजी से जवाब दिया। https://publichint.com/
752 रन और 752 का औसत – रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

Karun Nair 752 runs करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने बल्ले से ऐसा जलवा दिखाया कि हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। 752 रन, और वह भी अविश्वसनीय 752 के औसत से, नायर ने अपनी योग्यता साबित कर दी। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ 88* रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए नायर ने मैदान पर अपना दबदबा कायम किया।
नायर की सेमीफाइनल पारी:
35वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए नायर ने आखिरी 15 गेंदों पर 55 रन ठोक दिए। उनके शॉट्स के आंकड़े कुछ इस तरह हैं: 4, 0, 4, 0, 4, 6, 6, 1, 6, 4, 0, 6, 4, 4, 6।
Karun Nair 752 runs सोशल मीडिया पर बवाल

करुण नायर के इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भारतीय चयनकर्ताओं से सवाल किए। एक पोस्ट में लिखा गया, “बीसीसीआई कहता है कि घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करो, लेकिन करुण नायर जैसे खिलाड़ी को नजरअंदाज करना कहां का न्याय है?
“पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर चयनकर्ताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हर खिलाड़ी के लिए अलग नियम क्यों? नायर ने मेहनत की है और प्रदर्शन किया है। क्या उनका कोई टैटू नहीं है या वह फैशनेबल नहीं दिखते, इसलिए उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है?” https://www.bcci.tv/
वीवीएस लक्ष्मण से तुलना
Karun Nair 752 runs कुछ प्रशंसकों ने नायर की इस शानदार फॉर्म की तुलना वीवीएस लक्ष्मण के पुनरागमन से की। लक्ष्मण ने भारतीय टीम में वापसी से पहले 1400 से अधिक रन बनाए थे। फैंस का मानना है कि नायर का प्रदर्शन भी टीम में वापसी के लिए पर्याप्त है।
Karun Nair 752 runs रिकॉर्ड्स की झड़ी
Karun Nair 752 runs नायर अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
उत्तर प्रदेश के खिलाफ 112 रन पर आउट होने से पहले, नायर ने बिना आउट हुए 542 रन बनाए, जो एक नया लिस्ट ए रिकॉर्ड है।
Karun Nair 752 runs नायर का विजय हजारे में प्रदर्शन:
122(108)* बनाम जम्मू और कश्मीर
44(52)* बनाम छत्तीसगढ़
163(107)* बनाम चंडीगढ़
111(103)* बनाम तमिलनाडु
112(101) बनाम उत्तर प्रदेश
122(82)* बनाम राजस्थान
88(44)* बनाम महाराष्ट्र
Karun Nair 752 runs क्या नायर को मिलेगा मौका?
सूत्रों के मुताबिक, करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और पाकिस्तान तथा दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयनकर्ता गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
अब सवाल यह है कि क्या नायर के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता उनकी मेहनत का इनाम देंगे या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया पर एक और बहस बनकर रह जाएगा।









