Roadies 2025 Promo: नेहा धूपिया ने उड़ाया एल्विश यादव का मजाक, रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा।

Roadies 2025 Promo: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों रोडीज 2025 में गैंग लीडर के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ शो में नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती भी गैंग लीडर की भूमिका में हैं, जबकि रणविजय सिंह इस सीजन के होस्ट हैं। शो में हाल ही में ऐसा वाकया हुआ जिसने एल्विश यादव को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया।

तू प्रिंस Roadies (2025 Promo) को बहुत अच्छी तरह से फॉलो करता है नेहा धूपिया ने ली चुटकी।

शो के एक हालिया प्रोमो में, नेहा धूपिया एल्विश यादव के ऊपर तंज कसती नजर आईं। प्रोमो में दिखाया गया कि एल्विश एक कंटेस्टेंट को अपनी गैंग में शामिल करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। यह देखकर नेहा ने एल्विश पर तंज कसते हुए कहा, “तू प्रिंस को बहुत अच्छी तरह से फॉलो करता है।” एल्विश को पहले यह बात समझ में नहीं आई और उन्होंने पूछा, “कैसे फॉलो करता हूं?” नेहा ने अपने जवाब में कहा, “तू उसकी सारी इंस्ट्रक्शन लेता है। तुम अच्छे स्टूडेंट हो।” नेहा का यह बयान सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

Roadies 2025 Promo: रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा।

जब एल्विश इस तंज का मतलब समझ नहीं पाए, तो रिया चक्रवर्ती ने साफ तौर पर कहा, “ये तो बेइज्जती है। वह कह रही हैं कि आपके पास अपना दिमाग नहीं है, जो एक गैंग लीडर के लिए सही नहीं है।” रिया की इस बात पर प्रिंस नरूला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि नेहा उनका भाईचारा तोड़ना चाहती हैं।

एल्विश ने दिया करारा जवाब

हालांकि, एल्विश यादव ने नेहा और प्रिंस के तानों का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “ऐसे तो कई आ गए,” जिससे माहौल हल्का हो गया।

प्रोमो (Roadies 2025 Promo) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एल्विश यादव के फैंस उनकी मासूमियत और जवाब देने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, नेहा धूपिया का यह मजाक एल्विश के समर्थकों को ज्यादा रास नहीं आया।

c1 ED compressed
Roadies 2025 Promo

रोडीज 2025 (Roadies 2025 Promo) का यह सीजन गैंग लीडर्स के बीच के तीखे और मजाकिया पलों के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि एल्विश यादव इस शो में अपने फैंस की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Pg4_cpNoOdQ
https://publichint.com/l2-empuraan-movie-teaser-release/
‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे… SONAKSHI SINHA ON HER CIVIL MARRAIGE