Saif Ali Khan Attack: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने 60 घंटे के ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल अहमद शहजाद है, जिसकी उम्र 30 साल बताई गई है। इस हैरतअंगेज वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने 35 टीमों का गठन किया और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
Saif Ali Khan Attack घटना के बाद कैसे ट्रैक हुआ आरोपी?
सैफ अली खान के घर की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा कैद हो गया था। पुलिस ने इस सुराग से जांच शुरू की और पता लगाया कि आरोपी वारदात के बाद बांद्रा स्टेशन से दादर स्टेशन पहुंचा। दादर में उसने एक ईयरफोन खरीदा, जिससे पुलिस को अहम जानकारी मिली। इसके बाद वह वर्ली गया, जहां उसने एक रेस्टोरेंट में नाश्ता किया।
गूगल पे से मिला अहम सुराग
वर्ली के रेस्टोरेंट में गूगल पे से किए गए भुगतान से पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर मिला। जिसके जरिए पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो ठाणे में मिली। इसके बाद ठाणे पुलिस को अलर्ट किया गया, और एक संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लेबर कैंप में छुपा था आरोपी
मुंबई पुलिस और ठाणे पुलिस ने ठाणे के एक लेबर कैंप में दबिश दी, जहां आरोपी झाड़ियों में छुपने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता मिली। Saif Ali Khan Attack पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने बांद्रा, दादर और वर्ली के कई स्थानों पर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की।
Saif Ali Khan Attack पुलिस का व्यापक ऑपरेशन
मुंबई पुलिस की 35 अलग-अलग टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। 9 जनवरी की फुटेज में आरोपी को एक बाइक पर देखा गया, जिससे वह डीएन नगर गया था। बाइक के मालिक पांडे नामक शख्स से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने आरोपी को ठाणे के एक रेस्टोरेंट में नौकरी दिलाई थी।
बांग्लादेश कनेक्शन
जांच में पता चला कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है और अवैध तरीके से भारत में रह रहा था। वह मुंबई में कंस्ट्रक्शन लेबर के तौर पर भी काम कर चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह बांग्लादेश से मुंबई कैसे पहुंचा और यहां किन-किन लोगों के संपर्क में था।
कैफे और रेस्टोरेंट से पूछताछ
आरोपी ने वारदात के बाद वर्ली में स्किलवर्क नामक कैफे का रुख किया था, जहां उसने पहले काम किया था। पुलिस ने इस कैफे के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू
चूंकि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है, इसलिए पुलिस इस मामले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जांच कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।
पुलिस की सराहना
मुंबई पुलिस ने अपनी तेज़ तर्रार कार्रवाई और कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया कि किसी भी अपराधी को कानून से भागने का मौका नहीं मिलेगा। सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी ने पुलिस के काम करने के तरीके की सराहना बढ़ाई है। https://en.wikipedia.org/wiki/Saif_Ali_Khan
फिलहाल, आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया है, और उससे पूछताछ जारी है। https://publichint.com/uae-all-rounder/







