The Buckingham Murders Trailor Out: करीना कपूर की मर्डर मिस्ट्री ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता, एक बच्चे और 5 संदिग्धों की हत्या का कैसे लगाएंगी पता।

The Buckingham Murders Trailor Out:बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आगामी फिल्म “द बकिंघम मर्डर्स” के साथ एक नई मर्डर मिस्ट्री लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसने दर्शकों के बीच सस्पेंस और थ्रिल की लहर दौड़ा दी है। “द बकिंघम मर्डर्स” में करीना कपूर एक जासूस के रूप में नजर आएंगी, जो एक बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं।

The Buckingham Murders Trailor Out: ट्रेलर में करीना पहले संदिग्ध से पूछताछ करती नजर आती हैं।

फिल्म की कहानी एक नाबालिग लड़के की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें करीना का किरदार जसप्रीत भामरा को इस मर्डर मिस्ट्री की जांच करने का काम सौंपा गया है।

12 ED compressed
The Buckingham Murders Trailor Out

फिल्म में कुल 5 संदिग्ध हैं, और जसप्रीत को यह पता लगाना है कि 14 नवंबर की रात को असल में क्या हुआ था। ट्रेलर में करीना पहले संदिग्ध से पूछताछ करती नजर आती हैं, और दर्शक हर पल यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि असली अपराधी कौन है।

यह फिल्म करीना कपूर के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है।

“द बकिंघम मर्डर्स” का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जो पहले भी “सिटीलाइट”, “स्कैम 1992” और “स्कूप” जैसी प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं। फिल्म की पटकथा असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर, और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह फिल्म करीना कपूर के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है, क्योंकि वह इसमें सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि निर्माता के रूप में भी नजर आ रही हैं।

The Buckingham Murders Trailor Out: करीना कपूर खान की इस नई भूमिका को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

फिल्म “द बकिंघम मर्डर्स” 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के साथ ऐश टंडन, रणवीर बरार, और कीथ एलन जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं।

इस ट्रेलर ने यह साबित कर दिया है कि “द बकिंघम मर्डर्स” एक रोमांचक और दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री होगी, जिसे दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीना कपूर खान की इस नई भूमिका को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत भामरा इस हत्या की गुत्थी को कैसे सुलझाती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=uSWNCCChrC0
https://publichint.com/netflix-made-changes-in-the-series-ic-814/
दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे… SONAKSHI SINHA ON HER CIVIL MARRAIGE 6 AMAZING BENIFIT OF DRAGON FRUIT Gladiator 2 Hindi Trailer Release