इस एक्टर ने 44 की उम्र में किया फिल्मों में डेब्यू कभी वेटर तो कभी बैकरी का किया काम पहली बार पहचान मिली बाबा की इस फिल्म से

एक्टिंग की दुनिया में आने का सपना हर उस कलाकार के मन में करियर के शुरुआती दौर में ही आया होगा जो आज इंडस्ट्री में अपनी जड़े जमाए बैठे हैं. लेकिन इसी इंडस्ट्री में एक ऐसे एक्टर भी हैं,

जिनमें एक्टिंग का कीड़ा 44 साल की उम्र में जागा. करियर की शुरुआत से अब तक वह इंडस्ट्री में लीड रोल न निभाकर भी सारी लाइमलाइट लूट ले जाते हैं।

जानें बोमन ईरानी के बेमिसाल करियर के बारे में।

वो इंडस्ट्री के ऐसे वर्सेटाइल कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अब तक के अभिनय सफर में हर तरह के किरदार निभाए हैं और खूब वाहवाही लूटी है. अपने हर किरदार में जान डाल दिया करते हैं।

एक्टिंग लाइन में आने से पहले बोमन ईरानी ने तय कर लिया था कि वह कुछ ऐसा काम करेंगे जिसे याद किया जाएगा।

एक्टर बनने से पहले वह ट्रेनिंग लेकर फाइव स्टार होटल में वेटर का काम किया करते थे. दो सालों तक काम करने के बाद उन्होंने घर की बेकरी में काम करना शुरू कर दिया।

लेकिन फिल्मों में भी उनकी शुरुआत से ही काफी दिलचस्पी थी. बेकरी बंद करके वह कई बार फिल्में देखने निकल जाया करते थे यूं तो बोमन ने अब तक कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं।

लेकिन पहचान उन्हें साल 2003 में सजंय दत्त की ब्लॉकबस्टर हिट 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से मिली थी. इस फिल्म से उनके करियर में जबरदस्त बदलाव आया था.

ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. भले ही फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में थे. लेकिन फिल्म की ज्यादातर लाइमलाइट बोमन ईरानी ले उड़े थे।

अपने अभिनय सफर में बोमन ईरान ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, ऊंचाइयां, लगे रहो मुन्ना भाई, डॉन, हैप्पी न्यू ईयर, पीके, खोसला का घोंसला, मैं हूं ना,

वेल डन अब्बा और लक्ष्य जैसी कई फिल्मों में काम किया है लेकिन जो पहचान उन्हें संजय दत्त की फिल्म में डॉक्टर अस्थाना का किरदार निभाकर मिली वैसी कभी नहीं मिली.

इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में भी वीरू सहस्त्रबुद्धि का किरदार जिसे वायरस कहा जाता था. वो किरदार भी काफी पसंद किया गया था।

जल्द वह शाहरुख खान की अगली फिल्म "डंकी" में भी नजर आने वाले हैं।