एशिया कप2023 के तुरंत बाद भारत की एक और नयी सीरीज की घोषणा।
एशिया कप 2023 के तुरंत बाद भारत की एक और नयी सीरीज सितंबर महीने में खेली जाने वाली है। टीम इंडिया 3 मैचो का वनडे सीरीज खेलने वाली है।
जी हां सितंबर में भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों का वनडे सीरीज खेलेगी। इस वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आएगी। यानी ये वनडे सीरीज भारत अपने घर में खेलेगा।
वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाला ये वनडे सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वनडे सीरीज में ही भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के वर्ल्ड कप 2023 के तैयारियों का अंदाजा लग जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले 3 मैचो के इस वनडे सीरीज को लेकर अभी तारीखो का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ये वनडे सीरीज वर्ल्ड कप से पहले और एशिया कप 2023 के ठीक बाद खेला जाएग। यानी ये वनडे सीरीज 17 सिंतबर के बाद और 5 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।
एशिया कप 2023 के बाद शुरू हो रही इस वनडे सीरीज मेंपंत–रहाणे की हो सकती है वापसी।
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के वजह से भारतीय टीम से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं हालांकि, उनकी कमी टीम इंडिया को खल रही है. पंत बहुत जल्दी रिकवरी कर रहे हैं.
और सुत्रों की माने तो एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 3 मैचो के वनडे सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है। वहीं इस वनडे सीरीज में अजिंक्य रहाणे की वापसी की भी चर्चा हो रही है। दरअसल, अजिंक्य रहाणे खराब प्रदर्शन के वजह से काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन अब उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर ली है.
लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से भारत की वनडे टीम में भी उनकी वापसी की बात की जा रही है। वहीं खब़र है कि आईपीएल 2023 के खोज कहे जाने वाले रिंकू सिंह को भी इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा बनाया जा सकता है।
इसवनडेसीरीजमेंभारतकीसंभावित15सदस्यीयटीम।वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचो के वनडे सीरीज में कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।