कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ फिल्म का धमाकेदार प्रोमो लांच के साथ रिलीज़ डेट की घोषणा।

Image Source Instagram

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ फिल्म, जिसमें वह पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं. की नई रिलीज तारीख की घोषणा की है।

कंगना रनौत जिन्हे बॉलीवुड की क़्वीन कहा जाता है। हमेशा कुछ नए प्रोजेक्ट के साथ अपने प्रशंसकों के सामने आती है। इनकी फिल्मो में विविधता देखि जा सकती है।

अपने बेबाक अंदाज की वजह से कंट्रोवर्सी में बनी रहती है। ये बेहतरीन एक्ट्रेस है. जिन्होंने रानी लक्ष्मीबाई से लेकर क़्वीन फिल्म तक सभी किरदारो के साथ न्याय किया है। अब कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ आ रही है जिसको लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

इमरजेंसी का निर्देशन और निर्माण कंगना ने किया है. और इसकी पटकथा रितेश शाह ने लिखी है। फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह सभी मंझे हुए कलाकार है और अपने किरदार के साथ न्याय करना जानते है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने यह लिखा। घोषणा वीडियो में इंदिरा गांधी द्वारा देश भर में ‘आपातकाल’ घोषित किए जाने के 48 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया है।

वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे देश के नेता ने अपने लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ की नयी रिलीज़ डेट कौनसी है।

कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म पहले 20 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होने वाली थी पर किसी कारण वश इसकी रिलीज़ डेट को आगे बड़ा दिया था। अब यह फिल्म  24 नवंबर को रिलीज़ होगी और दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पाएंगे।