कार्तिक ने कियारा की उठाई चप्पल, लोगो ने कार्तिक को बताया जेंटलमैन।

Image Instagram

कार्तिक ने कियारा की और उनकी आने वाली फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को प्रमोट करने के लिए हो रहे इवेंट्स में काफी मदद की।

रिलीज से पहले दोनों स्टार्स अपनी इस मूवी को खूब प्रमोट कर रहे हैं। इसी बीच कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

कार्तिक ने कियारा की उठाई चप्पल। कार्तिक और किआरा की फिल्म ' सत्य प्रेम की कथा' का नया गाना 'सुन सजनी' 21 जून को रिलीज किया गया, जिसके लॉन्च इवेंट में दोनों पहुंचे थे। इस दौरान कार्तिक- कियारा ने साथ में जमकर डांस भी किया।

कियारा डांस करने से पहले अपनी हील्स उतार देती हैं। फिर डांस खत्म होते ही कार्तिक उनकी सैंडल अपने हाथों से उठाते हैं और उन्हें पहनने के लिए लाकर देते हैं।

इतना ही नहीं जब कियारा सैंडल पहनती हैं तो कार्तिक उनके हाथ पकड़कर उन्हें सहारा भी देते हैं।इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की कार्तिक काफी केयरिंग है।

वीडियो देख फैंस ने की खूब तारीफे। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया तो वहीं कई लोग कार्तिक के इस स्वीट जेस्चर की जमकर तारीफ कर कर रहे हैं।

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कितने शरीफ आदमी हैं'। दूसरे ने लिखा, 'जेंटलमैन'। तो वहीं तीसरे ने लिखा, 'कार्तिक आर्यन काफी स्वीट हैं।

'सत्य प्रेम की कथा' कब रिलीज होगी फिल्म। कार्तिक और किआरा की 'सत्य प्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। समीर विदवान्स ने फिल्म का डायरेक्शन किया है।

वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। बता दें, भूल भुलैया 2 में कियारा- कार्तिक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, अब इस फिल्म में उन्हें दोबारा देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

learn more