जाने कंगना रनौत की'तेजस'का किस दिन रिलीज़ होगा टीज़र कंगना पहली बार एयरफोर्स के रोले में नजर आएगी..
Image Source Instagram
बॉलीवुड की मोस्ट टेलेंटेड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साल 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी
और तब से ही उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है।
हाल ही में, 36 साल की एक्ट्रेस की फिल्म'चंद्रमुखी 2' सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और फिल्म में कंगना की शानदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।
अब, कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म'तेजस' को रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और इस फिल्म में वह पहली बार एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आएंगी।
'तेजस' के टीज़र की रिलीज़ डेट भी आ गई है। कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'तेजस' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है,
और अपने दिलचस्प फर्स्ट लुक के साथ वाहवाही बटोरने के बाद, मेकर्स कथित तौर पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन इसका पहला टीज़र रिलीज करेंगे।
फिल्म 'तेजस' 20 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, और कथित तौर पर मेकर्स2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर इसका पहला टीज़र रिलीज करेंगे।
एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'तेजस' का पहला टीज़र 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगा।
'तेजस' पहली हवाई एक्शन फिल्म है, जिसे सर्वेश मेवाड़ा ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, वीना नायर, सहित कईं कलाकार भी अहम रोल प्ले करेंगे
फैंस कंगना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।