दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। 

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। दीपिका को डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उनके साथ उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी मौजूद हैं। दीपिका का यह प्रेग्नेंसी का नौवां महीना चल रहा है, और जल्द ही रणवीर सिंह के घर से खुशखबरी आने वाली है।

सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर के अस्पताल पहुंचने की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें दोनों अपनी लग्जरी कार से अस्पताल आते हुए नजर आ रहे हैं।

अभी तक कपल की ओर से किसी आधिकारिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फैंस बेसब्री से गुड न्यूज़ का इंतजार कर रहे हैं।

पपाराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका और रणवीर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचे हैं, जहां से दीपिका का इलाज चल रहा है।

अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस को लेबर पेन शुरू हुआ है या नहीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स दीपिका की हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं

 कुछ लोग उन्हें पहले से बधाई दे रहे हैं। कुछ कयास लगा रहे हैं कि कपल के घर बेबी बॉय आएगा, तो कुछ का मानना है कि बेबी गर्ल होगी।

अब सभी को इंतजार है कि कब यह खुशखबरी सामने आएगी। 

 बस कुछ ही समय में पता चलेगा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर लक्ष्मी आएगी या बेबी बॉय।