फिल्म इंडस्ट्री के दो चमकते सितारे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, आखिरकार एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध ही गए।

फिल्म इंडस्ट्री के दो चमकते सितारे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, आखिरकार एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध ही गए।

शादी की रस्मों में उनके परिवारवाले और खास दोस्तों को बुलाया था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके ब्राइडल लुक पर हो रही है। 

रकुल ने पेस्टल रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी, जबकि जैकी ने शेरवानी में अपने शानदार लुक को पेश किया।

दोनों ने अपनी शादी के लिए बॉलीवुड ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए पेस्टल रंग को चुना, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। 

रकुल की लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई कारीगरी और फूलों से सजावट उनके लुक को और भी रोचक बनाती है। 

वहीं, जैकी की शेरवानी में कश्मीर की खूबसूरती का जादू देखने को मिला। 

अपने लुक को पूरा करने के लिए, रकुल ने हैवी सा डायमंड नेकपीस, मांगटीका और चूड़ा पहना, जबकि उनका मेकअप नेचुरल और हल्का था।  

उनके बालों का स्लीक स्टाइल उनकी खूबसूरती को और भी चमका रहा था। 

रकुल और जैकी की शादी की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा हुआ है और उन्हें बहुत से लोगों ने बधाई दी है। 

इस बधाई और प्यार भरे माहौल में, रकुल और जैकी ने अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत की है, जिसे वे हमेशा यादगार पल के लिए याद करेंगे।