मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं।गैल चौथी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है
'वंडर वुमन' फेम गैल गैडोट ने 6 मार्च को अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
गैल ने फोटो को कैप्शन दिया, "मेरी प्यारी लड़की का स्वागत है। तुम हमारे जीवन में बहुत सारी रोशनी लेकर आई हो, इस लड़की के घर में तुम्हारा स्वागत है। तुम्हारे डैडी बहुत अच्छे हैं।"
गैल गैडोट ने 2008 में जारोन वर्सानो से शादी की। गैल और जारोन की 2011 में एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने अल्मा रखा। फिर 2017 में गैल दूसरी बार मां बनीं।
गैल ने अपनी बेटी का नाम 'ओरी' रखा है। जिसका हिब्रू में मतलब प्रकाश होता है.
गैल ने फास्ट एंड फ्यूरियस-6, डेट नाइट, रेड नोटिस, हार्ट ऑफ स्टोन में भी काम किया है।
गैल ने टीवी शो द ब्यूटीफुल लाइफ, असफुर में भी काम किया है। गैल गर्ल्स लाइक यू, इमेजिन और, क्विट के संगीत वीडियो में भी दिखाई दीं।
गैल गैडोट वर्तमान में डिज्नी की स्नो व्हाइट में ईविल क्वीन की भूमिका के लिए तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी।
अब दर्शकों को गैल की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।