साउथ के सुपर स्टार के साथ डेब्यू करेगी रवीना टंडन की लाड़ली राशा थडानी

Images Source Instagram

बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अब फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू की तैयारी कर ली है।

राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन अब वो फिल्मों में अपनी एक्टिंग का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

रवीना की बेटी राशा थडानी का पहला डेब्यू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ होगा। ओटीटी प्ले पर होने वाली इस तेलुगू फिल्म में राशा थडानी

साउथ के सुपर स्टार राम चरण के साथ अपनी एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। फिल्म में राम चरण के अलावा बुची बाबा सना भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही राशा फिल्म के लिए साइन कर देंगी।

रवीना टंडन ने एक मासूम और विद्यार्थिनी की भूमिका में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, और अब उनकी बेटी राशा भी अपने जबरदस्त एक्टिंग के साथ सिल्वर स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है।

इसके अलावा, राशा का बॉलीवुड डेब्यू भी बड़े पर्दे पर होने वाला है, जिसमें वे अमन देवगन के साथ नजर आएंगी। राशा का फिल्म में काफी स्पेशल रोल होने की खबर है।

फिल्म का निर्देशक अभिषेक कपूर है जो सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की केदारनाथ के डायरेक्टर भी है। अमन देवगन फिलहाल इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं।

राशा थडानी ने अपने सिंगिंग से भी सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों को छू लिया है। उनका एक कॉलेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

जिसमें वे अपनी एक क्लासमेट के साथ सुर से सुर मिला कर गाती नजर आ रही है और एक जबरदस्त स्टेज परफॉर्मेंस देती है। उम्मीद है राशा जल्दी ही बड़े पर्दे नजर आएगी।