ग़दर2 का ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार, ट्रेलर कब रिलीज़ होगा? सनी देओल ने फैंस को किया हैरान!!
Images Source Instagram
ग़दर 2 का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा। इस ट्रेलर की रिलीज डेट क्या होगी, यह पूछकर सनी देओल ने फैन्स को हैरान कर दिया है. उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं।
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. हाल ही में फिल्म का गाना खैरियत भी रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया।
कुछ समय पहले इसका टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को लेकर मेकर्स काफी चर्चा में हैं।
अब फैंस को गदर 2 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा।
ग़दर 2 काट्रेलरइसदिनहोगारिलीज़।सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार 27 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
फिल्म को रिलीज से 15 दिन पहले रिलीज करना अच्छा माना जाता है और ऐसी फिल्म के सीक्वल के प्रमोशन को लेकर प्रचार-प्रसार भी बना रहेगा।
गदर फिल्म हिट रही थी। और ये फिल्म सबसे यादगार फिल्मों में से एक बन गई। इसके प्रतिष्ठित संवादों, आकर्षक कहानी और स्टार कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
और फिल्म ने उनके दिलों में एक विशेष जगह बना ली है। अब मेकर्स गदर 2 से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।