कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' का नया पोस्टर जारी: चंद्रमुखी 2 की सफलता के बाद एक और धमाका...

कंगना रनोट ने साल 2023 में एक बार फिर से धमाकेदार वापसी की  है। उनकी तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी-2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

राघव लॉरेंस के साथ उनकी जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

'चंद्रमुखी-2' को मिल रहे प्यार के बीच बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट ने अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' का टीजर रिलीज कर दिया है।

गांधी जयंती के इस खास अवसर पर कंगना रनोट ने देशभक्ति से भरपूर अपनी फिल्म के टीजर के साथ ही एक नया पोस्टर भी शेयर करते हुए चेतावनी दी है।

कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' का टीजर एयरफोर्स पायलट 'तेजस गिल' की खास जर्नी को दर्शाता है।

वह देश की सुरक्षा के लिए किन-किन चुनौतियों का सामना करती है, इसे इस छोटे से टीजर में दिखाया गया है।

इस बीच ही कंगना रनोट ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें कंगना का लुक काफी धमाकेदार है। धाकड़ के बाद एक बार फिर से कंगना एक्शन करती हुईं नजर आएंगी।

सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए कंगना रनोट ने कैप्शन में लिखा, "जब बात देश की आएगी, वो सारी हदें पार कर जाएगी"।

सोशल मीडिया पर 'तेजस' के पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की बैचेनी। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट को चंद्रमुखी के अवतार में देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गयी है।

कंगना रनोट के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हम उम्मीद करते हैं कि आपकी ये फिल्म एक बड़ी सफलता हासिल करे"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "काफी लोग हैं, जो कंगना को नापसंद करते हैं, मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन जब भी मैं उन्हें देखता हूं, मेरे मन में केवल सम्मान होता है। 'तेजस' के लिए मैं बहुत ही उत्सुक हूं"।

कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।