ODI World Cup 2023: क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत करेगा मेज़बानी।

Images Source Twitter

ODI World Cup 2023 – दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को जिस पल का इंतजार था वह आ गया है। इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो गया है।

आईसीसी ने अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। मालूम हो कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है.

इस महासंग्राम की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच होने वाले मैच से होगी। 2011 में विश्व कप जीतने के बाद भारत एक बार फिर वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा।

इसके अलावा ये भी गौर करने वाली बात है कि वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाली टीमों ने बीच में ही ट्रॉफी को चूम लिया। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप कंगारुओं ने जीता था।

इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप इंग्लैंड की टीम ने जीता था। इसी क्रम में क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि भारत में दोबारा होने वाले इस वर्ल्ड कप को भारत ही जीतेगा।

ODI World Cup 2023 में भारतीय टीम कितने मैच खेलेगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में कुल नौ मैच खेलेगी। प्रत्येक मैच विश्व कप के लिए चयनित स्टेडियमों में हैदराबाद को छोड़कर सभी स्थानों पर खेला जाएगा।

भारत अपने पहले मैच में 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा. और फिर 11 तारीख को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच में उनका मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।

भारत और पकिस्तान का मुकाबला।भारत का मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जिसकी दर्शक क्षमता एक लाख है. 100,000 लोगों के सामने खेला जाने वाला यह मैच निश्चित रूप से विश्व कप का मुख्य आकर्षण होगा। भारत और पाकिस्तान को आमने – सामने देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित है। यह मैच बहुत रोमांचक होने वाला है।