SONAKSHI SINHA ON HER CIVIL MARRAIGE सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद इंटरव्यू में बताया की आखिर क्यों की उन्होंने सिविल मैरिज।

सोनाक्षी ने अपने 7 साल के रिलेशनशिप को आगे बढ़ाया और इकबाल खानदान की बहू बनने का फैसला किया। इस फैसले से उनके कुछ अपने खास काफी नाराज भी हुए।

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। कपल ने बांद्रा में सोनाक्षी के अपार्टमेंट में न हिंदू धर्म के अनुसार और न ही इस्लाम धर्म के अनुसार शादी की।

दोनों ने सिविल मैरिज के तहत शादी कर एक-दूसरे को हमसफर बना लिया। रजिस्टर्ड शादी के बाद उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जहां उन्होंने बॉलीवुड की तमाम नामी हस्तियों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए सिंगापुर गए थे। जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

हनीमून से लौटते ही वह अपने काम पर लौट आईं. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में उन्होंने शादी के तुरंत बाद काम पर लौटने के बारे में भी बात की।

हनीमून से लौटते ही वह अपने काम पर लौट आईं। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में उन्होंने शादी के तुरंत बाद काम पर लौटने के बारे में भी बात की।

सोनाक्षी ने सिविल मैरिज करने के फैसले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस ने कहा, हमारी इंटीमेट शादी होगी, यह प्लान हमेशा ही था। हम दोनों ऐसी ही शादी चाहते थे।

एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उन्होंने शादी के बाद लंबा ब्रेक क्यों नहीं लिया और 'काकुडा' के प्रमोशन में तुरंत शामिल हो गईं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'यार, मेरी अभी-अभी शादी हुई है। पता नहीं ऐसा भी क्या कर दिया।

सोनाक्षी ने आगे कहा, 'अब मैं काम पर वापस आ गई हूं और इसे पसंद कर रही हूं' सोनाक्षी अपनी फिल्म ककुदा के प्रमोशन में व्यस्त है।