Sonu Sood Help Old Mother: बूढ़ी मां के लिए सोनू सूद की भावुक अपील, कहा – ‘बेटे को मिलने दो’

Sonu Sood Help Old Mother: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी दरियादिली और समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मौकों पर जरूरतमंदों की मदद कर लोगों का दिल जीता है। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस वीडियो में वे एक बुजुर्ग महिला कमलजीत के लिए भावुक अपील करते नजर आए।

कमलजीत की कहानी(Sonu Sood Help Old Mother)

कमलजीत एक बुजुर्ग महिला हैं जो सड़क किनारे बेर बेचकर अपना गुजर-बसर करती हैं। वीडियो में सोनू सूद ने उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष को सामने लाते हुए बताया कि वह अपने परिवार में अकेली हैं। कमलजीत (Sonu Sood Help Old Mother)के एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे बेटे की पत्नी अपने पति को उनसे मिलने नहीं देती। इस परिस्थिति में सोनू सूद ने बहू से मार्मिक अपील की कि वह अपने पति को उसकी मां से मिलने से न रोके।

सोनू की भावुक अपील(Sonu Sood Help Old Mother)

वीडियो में सोनू सूद कमलजीत के स्टॉल पर खड़े होकर उनसे बातचीत करते नजर आए। उन्होंने पूछा, “आप यह बेर कितने में बेचती हैं?” जिस पर कमलजीत ने बताया कि वह सवा किलो 100 रुपये में बेचती हैं। सोनू ने उनकी मेहनत को सराहा और कहा, “ये मां बहुत मेहनत कर रही हैं, लेकिन इनकी हालत देखकर दुख होता है।”

इसके बाद सोनू ने कमलजीत (Sonu Sood Help Old Mother)की बहू से भावुक अपील करते हुए कहा, “मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि कृपया एक बेटे को उसकी मां से मिलने दीजिए। यह मां सड़क किनारे बेर बेच रही हैं और संघर्ष कर रही हैं। अगर कल आपके साथ ऐसा हुआ तो क्या आप यह चाहेंगी कि आपकी बहू आपके बेटे को आपसे मिलने से रोके? माता-पिता के साथ हर बच्चे को खड़ा रहना चाहिए। कृपया बच्चों को उनकी मां से दूर मत करिए।”

फैंस ने की तारीफ(Sonu Sood Help Old Mother)

सोनू सूद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि सोनू सूद केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि एक मसीहा हैं जो हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं।
सोनू सूद हाल ही में फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे, जो उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू भी था। हालांकि, फिल्मों से इतर वह लगातार अपने सामाजिक कार्यों के लिए चर्चा में बने रहते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=_fUs3KkRFBI
https://publichint.com/happy-birthday-aamir-khan/
“Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे…