Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Good Bad Ugly Movie First Song Release: अजित कुमार की ‘गुड़ बेड अग्ली’ का पहला गाना ‘ओजी सम्भवम’ हुआ रिलीज़, फैन्स में जबरदस्त उत्साह।

Good Bad Ugly Movie First Song Release: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार की आगामी फिल्म गुड़ बेड अग्ली इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म के निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का पहला गाना ओजी सम्भवम रिलीज कर दिया है, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है।

अजित कुमार के कई लुक्स की झलक (Good Bad Ugly Movie)

ओजी सम्भवम गाने (Good Bad Ugly Movie)की सबसे खास बात यह है कि इसमें अजित कुमार की पिछली कई हिट फिल्मों के लुक्स को दिखाया गया है। इससे उनके प्रशंसकों को उनके चहेते सुपरस्टार की यादगार फिल्मों का अहसास होगा। इतना ही नहीं, इस गाने में उनके मशहूर कैचफ्रेज का भी उपयोग किया गया है, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

जीवी प्रकाश कुमार और आदिक रविचंद्रन ने दी आवाज(Good Bad Ugly Movie)

इस गाने को म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार और गायक जीवी प्रकाश कुमार और फिल्म के निर्देशक आदिक रविचंद्रन ने गाया है। इस गाने के बोल विष्णु एडविन ने लिखे हैं, जो गाने को और भी खास बनाते हैं। गाने के बोल और म्यूजिक को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Good Bad Ugly Movie की दमदार स्टारकास्ट।

गुड़ बेड अग्ली में अजित कुमार के अलावा तृषा कृष्णन, प्रसन्ना, अर्जुन दास, सुनील और राहुल देव जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में यह फिल्म न केवल अजित कुमार के फैंस के लिए बल्कि साउथ सिनेमा के हर दर्शक के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो सकती है।

Ad

आदिक रविचंद्रन के निर्देशन में दमदार कहानी।

इस फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है, जो पहले भी कई बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म (Good Bad Ugly Movie)की पटकथा उन्होंने रवि कंदासामी और हरीश मणिकंदन के साथ मिलकर लिखी है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा होगी, जिसमें भरपूर मनोरंजन का तड़का लगाया गया है।

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन।

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैन्स की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर गाने को शानदार व्यूज और लाइक्स मिल रहे हैं। फैन्स का कहना है कि यह गाना फिल्म (Good Bad Ugly Movie)के लिए एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा रहा है और अब वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=kuZ-6jd82Go
https://publichint.com/bandit-queen-controversial-film-on-ott/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?