Badshah’s ‘Tateeri’ Song Controversy: रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर बड़े विवाद में घिर गए हैं। गाने के कुछ बोल और वीडियो में दिखाई गई सामग्री को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप है कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा महिलाओं के प्रति अपमानजनक है। इस मामले ने अब कानूनी और सामाजिक रूप ले लिया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बादशाह का काम सिर्फ माफी से माफ करने योग्य नहीं है।
गाने के बोल पर उठे सवाल(Badshah’s ‘Tateeri’ Song Controversy)
दरअसल, बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। हाल ही में रिलीज हुए उनके गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद कई लोगों ने इसे महिलाओं और खासकर हरियाणा की बेटियों का अपमान बताया। सोशल मीडिया पर भी इस गाने (Badshah’s ‘Tateeri’ Song Controversy)के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं सामने आईं और कई संगठनों ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस पूरे विवाद (Badshah’s ‘Tateeri’ Song Controversy)के बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “बादशाह ने जो किया है वह माफी के लायक नहीं है। हरियाणा की बेटियों का इस तरह अपमान करना और उनके खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
महिला आयोग का सख्त रुख(Badshah’s ‘Tateeri’ Song Controversy)
महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बादशाह को 13 मार्च को आयोग के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। रेणु भाटिया ने कहा कि अगर बादशाह आयोग के सामने पेश नहीं होते हैं या इससे बचने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और उन्हें काम करने से भी रोका जा सकता है।
इसके साथ ही मामले (Badshah’s ‘Tateeri’ Song Controversy)में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस ने बादशाह को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है और उन्हें पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बादशाह ने मांगी माफी।
विवाद (Badshah’s ‘Tateeri’ Song Controversy)बढ़ने के बाद बादशाह ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी महिला या हरियाणा की बेटियों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने अपने बयान में कहा, “मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मेरी पहचान हरियाणा से ही जुड़ी हुई है। मैं एक हरियाणवी हूं और मेरा कभी ऐसा कोई इरादा नहीं था कि मैं किसी महिला या बच्चे के बारे में अपमानजनक बात कहूं।”
बादशाह ने यह भी कहा कि अगर उनके गाने से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन्हें हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दें। हालांकि, उनके इस माफी वाले वीडियो के बावजूद विवाद अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग बादशाह के समर्थन में भी सामने आए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग उनके गाने की आलोचना कर रहे हैं। अब सभी की नजर 13 मार्च पर टिकी हुई है, जब बादशाह को हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश होना है। वहीं, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।







