Virat Kohli IPL Record 2026: IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। RCB स्टार बल्लेबाज़ IPL इतिहास में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 5500 रन बनाने वाले पहले ओपनर बन गए।
विराट कोहली ने IPL 2026 में रचा नया इतिहास
Virat Kohli ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें रिकॉर्ड्स का बादशाह क्यों कहा जाता है। IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli IPL Record 2026)ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली।
धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में कोहली IPL इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए जिन्होंने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग करते हुए 5500 रन पूरे किए। मैच से पहले उन्हें इस रिकॉर्ड (Virat Kohli IPL Record 2026)तक पहुंचने के लिए सिर्फ 7 रन की जरूरत थी और उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर यह उपलब्धि अपने नाम कर ली।
शिखर धवन और डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे
IPL में ओपनर के तौर पर 5500 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में अब विराट कोहली (Virat Kohli IPL Record 2026)सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। इससे पहले Shikhar Dhawan और David Warner भी यह आंकड़ा छू चुके हैं, लेकिन उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए यह रन बनाए थे।
वहीं विराट कोहली ने यह पूरा रिकॉर्ड सिर्फ RCB के लिए खेलते हुए बनाया, जो इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है।
प्लेऑफ की रेस में RCB के लिए अहम मुकाबला
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। यह IPL कप्तान के तौर पर उनका 100वां मैच भी था।
RCB की कप्तानी इस मैच में Jitesh Sharma कर रहे हैं क्योंकि नियमित कप्तान रजत पाटीदार चोट के कारण बाहर हैं। जितेश शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि टीम शानदार लय में है और आज की जीत उन्हें सीधे प्लेऑफ में पहुंचा सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Royal Challengers Bengaluru:
Jacob Bethell, Virat Kohli, Devdutt Padikkal, Venkatesh Iyer, Jitesh Sharma, Tim David, Romario Shepherd, Krunal Pandya, Bhuvneshwar Kumar, Josh Hazlewood, Suyash Sharma.
Punjab Kings:
Priyansh Arya, Prabhsimran Singh, Cooper Connolly, Shreyas Iyer, Suryansh Shedge, Shashank Singh, Azmatullah Omarzai, Harpreet Brar, Lockie Ferguson, Arshdeep Singh, Yuzvendra Chahal.
विराट कोहली का IPL रिकॉर्ड लगातार हो रहा मजबूत(Virat Kohli IPL Record 2026)
Indian Premier League में विराट कोहली का बल्ला लगातार रन बरसा रहा है। IPL 2026 में उनकी शानदार फॉर्म RCB के लिए बेहद अहम साबित हो रही है। अब फैंस की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या कोहली इस सीजन टीम को खिताब दिला पाएंगे या नहीं।








