Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है और इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
IMD के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 से 25 मई के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। मौसम विभाग ने खासतौर पर असम और मेघालय के लिए ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है।
Heavy Rain Alert के बीच दक्षिण भारत में भी मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है।
Heavy Rain Alert: कुछ इलाकों में 16 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई
पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली जिलों में भारी बारिश हुई। कुछ इलाकों में 16 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कई स्थानों पर 7 से 10 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी संभावना है।
Heavy Rain Alert को देखते हुए IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक और बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने का संकेत भी हो सकती है। Heavy Rain Alert के बीच किसानों और आम लोगों को आने वाले दिनों में मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।http://IMD Official Website








