FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब ज्यादा दूर नहीं है। 11 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर दुनियाभर के फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। पहली बार 48 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट की मेजबानी तीन देश—अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको—संयुक्त रूप से करेंगे।
इस वर्ल्ड कप का एक और खास पहलू यह भी है कि फुटबॉल के दो सबसे बड़े सुपरस्टार लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो संभवतः अपने करियर का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे। FIFA World Cup 2026: दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार करियर में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड आज भी उनसे काफी दूर है।
68 साल पुराना रिकॉर्ड अब तक कायम
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड फ्रांस के महान खिलाड़ी जस्ट फोंटेन (Just Fontaine) के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1958 के फीफा वर्ल्ड कप में कुल 13 गोल दागे थे। FIFA World Cup 2026: हैरानी की बात यह है कि फोंटेन ने अपने करियर में सिर्फ एक ही वर्ल्ड कप खेला था, लेकिन उसी टूर्नामेंट में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जिसे आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया।
1958 में स्वीडन में खेले गए वर्ल्ड कप में जस्ट फोंटेन का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा था। उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में 13 गोल किए थे। उनका यह रिकॉर्ड पिछले 68 सालों से कायम है और फुटबॉल इतिहास के सबसे मुश्किल रिकॉर्ड्स में गिना जाता है।
मेसी और रोनाल्डो भी नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड
लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को आधुनिक फुटबॉल का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है। FIFA World Cup 2026: दोनों ने पांच-पांच फीफा वर्ल्ड कप खेले हैं, लेकिन एक संस्करण में 13 गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ना तो दूर, वे अपने पूरे वर्ल्ड कप करियर में भी इस आंकड़े तक मुश्किल से पहुंचे हैं।
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने अब तक वर्ल्ड कप में 26 मैच खेले हैं और उनके नाम 13 गोल दर्ज हैं। यानी मेसी ने पांच वर्ल्ड कप खेलकर उतने गोल किए, जितने जस्ट फोंटेन ने सिर्फ एक वर्ल्ड कप में कर दिए थे।
वहीं पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 22 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 8 गोल किए हैं। FIFA World Cup 2026: हालांकि रोनाल्डो के नाम एक खास उपलब्धि जरूर है। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार पांच अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है।
वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल किसके नाम?
अगर फीफा वर्ल्ड कप के कुल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने की बात करें, तो यह रिकॉर्ड जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के नाम है। FIFA World Cup 2026: क्लोजे ने चार वर्ल्ड कप संस्करणों में कुल 16 गोल किए थे। उन्होंने ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।
मिरोस्लाव क्लोजे का यह रिकॉर्ड भी काफी खास माना जाता है, लेकिन एक ही संस्करण में 13 गोल करने का जस्ट फोंटेन का रिकॉर्ड अब भी सबसे अलग और ऐतिहासिक बना हुआ है।
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा सबसे बड़ा टूर्नामेंट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई नई चीजों के साथ आने वाला है। पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि इससे पहले 32 टीमें खेलती थीं। टीमों की संख्या बढ़ने के कारण इस बार कुल 105 मुकाबले खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट के मैच अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के 16 अलग-अलग स्टेडियमों में आयोजित होंगे। FIFA World Cup 2026: फुटबॉल इतिहास में यह पहली बार होगा जब तीन देश मिलकर फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे।
FIFA World Cup 2026: भारत में कहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप?
भारत में फुटबॉल फैंस के लिए अभी एक बड़ी अपडेट यह है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकारों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार मीडिया राइट्स की ऊंची कीमतों के चलते अब तक कोई डील फाइनल नहीं हो सकी है। हालांकि बातचीत जारी है और जल्द ही ब्रॉडकास्ट पार्टनर का ऐलान हो सकता है। https://www.fifa.com/en
FIFA World Cup 2026: फैंस को मेसी और रोनाल्डो से बड़ी उम्मीदें
फुटबॉल प्रेमियों को उम्मीद है कि मेसी और रोनाल्डो अपने आखिरी वर्ल्ड कप में यादगार प्रदर्शन करेंगे। हालांकि जस्ट फोंटेन का रिकॉर्ड तोड़ना उनके लिए आसान नहीं होगा। फिर भी फैंस को उम्मीद है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई नए रिकॉर्ड बनेंगे और दुनिया को फुटबॉल का नया सुपरस्टार देखने को मिलेगा।








