MI vs RR IPL 2026: के लीग चरण का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। रविवार, 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में Mumbai Indians और Rajasthan Royals के बीच सीजन का अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीत उन्हें सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी।
राजस्थान रॉयल्स इस समय टॉप-4 में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है। टीम को अगर प्लेऑफ (MI vs RR IPL 2026)का टिकट हासिल करना है, तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। अगर राजस्थान यह मुकाबला जीतती है, तो एलिमिनेटर में उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम ने 13 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत हासिल की हैं और अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई अब केवल सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका देती है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को यहां फायदा मिलता है और 200 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता।
हालांकि शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और उछाल मिल सकती है, जिससे पावरप्ले काफी अहम रहने वाला है।
MI vs RR IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई आगे
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा।
हालांकि इस सीजन की पहली भिड़ंत में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 27 रन से हराया था। गुवाहाटी में खेले गए उस मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था।
राजस्थान के स्टार खिलाड़ियों पर नजर(MI vs RR IPL 2026)
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं। टीम के पास यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं ऑलराउंडर सैम करन और रविंद्र जडेजा टीम को संतुलन देते हैं।
गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं।
मुंबई की उम्मीदें बड़े खिलाड़ियों पर टिकी(MI vs RR IPL 2026)
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर की तेज गेंदबाजी भी राजस्थान को मुश्किल में डाल सकती है।
हालांकि टीम का इस सीजन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन वानखेड़े में मुंबई को हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।
मुकाबले पर सबकी नजर
एक तरफ राजस्थान रॉयल्स के पास प्लेऑफ (MI vs RR IPL 2026)में जगह पक्की करने का मौका है, वहीं मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीजन का अंत बेहतर तरीके से करना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को रविवार को एक बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।https://www.iplt20.com








