Tuesday, 9 Jun 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 33 करोड़ में खरीदा…

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मॉक ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ बोलियां लगीं। इस मॉक ऑक्शन में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पंत पर पंजाब किंग्स ने 33 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर उन्हें अपने पाले में किया।

पंत के साथ-साथ केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन भी मॉक ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction:) के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे। आरसीबी ने केएल राहुल को 29.5 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि श्रेयस अय्यर को केकेआर ने 21 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया।

IPL 2025 Mega Auction: मुंबई ने ईशान किशन को रिलीज किया, दिल्ली ने खेला बड़ा दांव

मुंबई इंडियंस ने इस बार ईशान किशन को रिटेन नहीं किया, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 15.5 करोड़ रुपये में ईशान को खरीदा। वहीं, युजवेंद्र चहल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श पर भी बड़ी बोली लगी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

जेद्दा में होगा मेगा ऑक्शन का आयोजन
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction:) 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित होगा। इस ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। कई खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया गया है, जबकि अन्य खिलाड़ियों के लिए यह 1.50 करोड़ रुपये है। https://www.iplt20.com/auction

Ad

मॉक ऑक्शन के टॉप खिलाड़ी और उनकी टीमें:
  • ऋषभ पंत – पंजाब किंग्स – ₹33 करोड़
  • केएल राहुल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – ₹29.5 करोड़
  • श्रेयस अय्यर – कोलकाता नाइट राइडर्स – ₹21 करोड़
  • ईशान किशन – दिल्ली कैपिटल्स – ₹15.5 करोड़
  • युजवेंद्र चहल – सनराइजर्स हैदराबाद – ₹15 करोड़
  • मिचेल मार्श – मुंबई इंडियंस – ₹18 करोड़

आईपीएल 2025 का यह मेगा ऑक्शन पहले से ही काफी रोमांचक नजर आ रहा है। मॉक ऑक्शन के परिणामों ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि असली ऑक्शन में कौन-कौन से खिलाड़ी करोड़ों की बोलियों के साथ नई टीमों में शामिल होते हैं।

https://publichint.com/pushpa-2-controversy/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?