Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Champions Trophy 2025 Schedule: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल

Champions Trophy 2025 Schedule: क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

Champions Trophy 2025 Schedule: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच पहले से ही फैंस के बीच उत्सुकता का विषय बना हुआ है।

हाइब्रिड मॉडल के तहत मैच

इस बार टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मेजबानी के लिए पाकिस्तान और यूएई को चुना है। भारतीय टीम अपने सभी मैच यूएई में खेलेगी, जबकि फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। हालांकि, यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो फाइनल मैच भी दुबई में आयोजित किया जाएगा।

भारत का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम के मैच दुबई में ही होंगे। पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से, दूसरा मैच 23 फरवरी को पाकिस्तान से और तीसरा मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। https://www.icc-cricket.com/

Ad

पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल:
  • 19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (नेशनल स्टेडियम, कराची)
  • 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (नेशनल स्टेडियम, कराची)
  • 22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)
  • 23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम)
  • 25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम)
  • 26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)
  • 27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम)
  • 28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)
  • 1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (नेशनल स्टेडियम, कराची)
  • 2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
सेमीफाइनल और फाइनल
  • 4 मार्च: सेमीफाइनल 1 (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 5 मार्च: सेमीफाइनल 2 (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)
  • 9 मार्च: फाइनल (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट खास होने वाला है। खासतौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें रहेंगी। https://publichint.com/stampede-case/

Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?