Monday, 25 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Actress Mamta Kulkarni Took Sanyaas: ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर, अब कहलाएंगी श्री यामिनी ममता नंद गिरि।

Actress Mamta Kulkarni Took Sanyaas: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपने गृहस्थ जीवन को अलविदा कहकर संत जीवन अपनाने का निर्णय लिया है। महाकुंभ मेले में शुक्रवार को उन्होंने किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया की शुरुआत की। संगम तट पर उन्होंने पिंडदान कर अपने पुराने जीवन को त्याग दिया। अब वे भगवा वस्त्र धारण कर आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करेंगी।

Actress Mamta Kulkarni Took Sanyaas: पट्टाभिषेक के बाद उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी जाएगी।

सायं करीब साढ़े छह बजे ममता कुलकर्णी संगम पर पहुंचीं और विधिवत पिंडदान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जुटे। किन्नर अखाड़े के सेक्टर नंबर 16 में स्थित शिविर में उनके पट्टाभिषेक की तैयारी शुरू हो गई है। पट्टाभिषेक के बाद उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी जाएगी।

M1 ed compressed
Actress Mamta Kulkarni Took Sanyaas

किन्नर अखाड़े की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ममता कुलकर्णी का नया नाम ‘श्री यामिनी ममता नंद गिरि’ होगा। भगवा वस्त्रों में ममता ने अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए कहा कि अब वे संत जीवन व्यतीत करेंगी और धर्म व समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित करेंगी।

Actress Mamta Kulkarni Took Sanyaas: ममता को किन्नर अखाड़े की धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

यह पहला मौका है जब किसी जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री ने किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने का निर्णय लिया है। ममता कुलकर्णी का यह कदम न केवल उनकी आध्यात्मिक यात्रा की ओर संकेत करता है, बल्कि समाज में संत परंपरा की ओर लोगों का ध्यान भी आकर्षित कर रहा है।

Ad

पट्टाभिषेक के बाद, ममता को किन्नर अखाड़े की धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस ऐतिहासिक घटना ने महाकुंभ मेले के माहौल को और भी खास बना दिया है।

https://www.instagram.com/p/DFNlfs-ya-k/?hl=en

https://publichint.com/akshay-kumar/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?