Monday, 3 Aug 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Thandel Movie Trailer Release Date: नागा चैतन्य के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन होगा ‘थंडेल’ का ट्रेलर रिलीज।

Thandel Movie Trailer Release Date: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थंडेल’ का ट्रेलर रिलीज होने की तारीख का ऐलान हो गया है। निर्माताओं ने शनिवार को फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए यह जानकारी दी। नागा चैतन्य के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

Thandel Movie Trailer Release Date: 28 जनवरी को आएगा ट्रेलर।

फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर की घोषणा निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की। एक पोस्ट में लिखा गया, “अपने देश के लिए प्यार। अपने लोगों के लिए प्यार। सच के लिए प्यार। अपने कैलेंडर में तारीख लिख लें, 28 जनवरी को ‘थंडेल’ (Thandel Movie Trailer Release Date) का ट्रेलर आ रहा है।” इस घोषणा के बाद नागा चैतन्य के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

फिल्म की कहानी पर आधारित है सच्ची घटना।

‘थंडेल’ की कहानी एक मछुआरे के संघर्ष पर आधारित है, जो गलती से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाता है और वहां उसे हिरासत में ले लिया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मछुआरा कराची की जेल में लगभग डेढ़ साल तक कैद रहता है। उसकी पत्नी के संघर्ष और सरकार की मदद से उसे भारत वापस लाया जाता है। इस मार्मिक कहानी को गीता आर्ट्स के अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जबकि इसका निर्माण बनी वासु ने किया है।

Thandel Movie Trailer Release Date: फिर दिखेगी नागा चैतन्य और साई पल्लवी की जोड़ी।

‘थंडेल’ में नागा चैतन्य के साथ साई पल्लवी नजर आएंगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी को फिल्म ‘लव स्टोरी’ में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं और उम्मीद है कि ‘थंडेल’ में भी यह जोड़ी कमाल करेगी।

Ad

A5 ed compressed
Thandel Movie Trailer Release Date

प्रमोशनल इवेंट में निर्माता अल्लू अरविंद ने कहा था कि ‘थंडेल’ नागा चैतन्य के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित होगी। फिल्म की कहानी और निर्देशन को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है।

‘थंडेल’ के ट्रेलर का इंतजार अब सिर्फ 28 जनवरी तक का है। फैंस इसे लेकर बेहद उत्सुक हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

https://www.youtube.com/watch?v=FBcTQrSid64
https://publichint.com/mohammad-siraj-date-janai-bhosle/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?