Aamir Khan Singing Video Viral: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में आमिर खान अपने घर पर मेहमानों के बीच लोकप्रिय गाना ‘पहला नशा’ गाते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर मौजूद लोगों ने सुपरस्टार की सिंगिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की।
पहली बार दिखीं आमिर खान की सिंगिंग स्किल्स।
आमिर खान को उनके फैन्स ने हमेशा बेहतरीन एक्टिंग और डांसिंग करते हुए देखा है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह गाने (Aamir Khan Singing Video Viral) में भी हाथ आजमा सकते हैं। अब इस वायरल वीडियो ने फैंस की यह ख्वाहिश भी पूरी कर दी है। वीडियो में आमिर खान अपने घर पर जुटे मेहमानों के सामने मशहूर गाना ‘पहला नशा’ गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं।
‘इलू इलू 1998’ की टीम के साथ खास शाम दरअसल, हाल ही में आमिर खान ने अभिनेत्री एली अवराम की पहली मराठी फिल्म ‘इलू इलू 1998’ के प्रीमियर में शिरकत की थी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने कलाकारों को अपने घर पर आमंत्रित किया, जहां यह खास संगीतमय (Aamir Khan Singing Video Viral) शाम देखने को मिली। आमिर खान के घर पर मौजूद सितारों और मेहमानों ने इस खास मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।
गौरव कलुश्ते ने (Aamir Khan Singing Video Viral) साझा किया वीडियो।
अभिनेता गौरव कलुश्ते ने इस खास पल को कैमरे में कैद कर इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आमिर खान सर, हमारे स्वागत के लिए धन्यवाद!” इस वीडियो (Aamir Khan Singing Video Viral) में आमिर खान अपने मेहमानों के साथ पियानो की धुन पर ‘पहला नशा’ गाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
‘सितारे जमीं पर’ में नजर आएंगे आमिर खानलंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहे आमिर खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ में नजर आएंगे। अपनी पिछली कुछ फिल्मों के असफल होने के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया था और परिवार के साथ समय बिता रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी आयरा खान की शादी में भी शामिल होकर पारिवारिक समय का आनंद लिया।
अब उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि आमिर खान दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फैंस को उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।







