Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Shweta Rohira Terrible Accident: सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, फैंस हुए चिंतित।

Shweta Rohira Terrible Accident: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा का हाल ही में एक गंभीर सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें साफ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके हाथ में भी फ्रैक्चर हो गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और चाहने वालों में चिंता की लहर दौड़ गई।

Shweta Rohira Terrible Accident: कैसे हुआ हादसा?

श्वेता रोहिरा ने अपने एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना अचानक घटी। उन्होंने लिखा, “सड़क पर चलते हुए अचानक एक बाइक से टकरा जाना और चोटिल होना मेरी योजना का हिस्सा नहीं था। अब हड्डियों में फ्रैक्चर, चोटों के निशान और बिस्तर पर आराम करना मेरे रूटीन का हिस्सा बन गया है। शायद ब्रह्मांड को ऐसा लगा होगा कि मुझे थोड़ा धैर्य का सबक सीखने की जरूरत है।”

इंटरनेट पर वायरल हुई पोस्ट।

श्वेता (Shweta Rohira Terrible Accident) की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उनके प्रशंसक और करीबी लोग उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। श्वेता ने अपने पोस्ट में लिखा, “जिंदगी में कब क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। एक पल सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन अगले ही पल कोई अनहोनी हो जाती है। बिना किसी गलती के किसी हादसे का शिकार होना कोई छोटी बात नहीं होती है। हालांकि, जिंदगी कभी हमें रोककर कुछ सिखाना चाहती है।”

सलमान खान के परिवार से गहरा नाता।

श्वेता रोहिरा को सलमान खान (Shweta Rohira Terrible Accident) की राखी बहन के रूप में जाना जाता है। वह अभिनेता पुलकित सम्राट की पूर्व पत्नी भी रह चुकी हैं। शादी टूटने के बाद वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन इस हादसे ने उन्हें एक और मुश्किल दौर में धकेल दिया है। हालांकि, उनके जज्बे और हिम्मत को देखते हुए फैंस को यकीन है कि वह जल्द ही ठीक होकर फिर से मजबूती के साथ वापसी करेंगी।

फैंस और सेलेब्स ने जताई चिंता।

श्वेता (Shweta Rohira Terrible Accident) के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद फैंस और बॉलीवुड सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया है।

Ad

अब सभी को बस इस बात का इंतजार है कि श्वेता जल्दी से स्वस्थ होकर अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस लौटें। हम भी यही दुआ करते हैं कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएं।

https://twitter.com/shwetarohira?lang=bn

https://publichint.com/aamir-khan-singing-video-viral/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?