Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में फैंस का जताया आभार

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड म्यूज़िक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली और भावुक करने वाली खबर सामने आई है। मौजूदा दौर के सबसे लोकप्रिय और सफल गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। अपने करियर के शिखर पर पहुंच चुके अरिजीत के इस फैसले ने न सिर्फ उनके करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे भी इस खबर से स्तब्ध हैं।

Arijit Singh Retirement: प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लेंगे।

अरिजीत सिंह ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी, जहां उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने अब तक के सफर को “एक खूबसूरत यात्रा” बताया। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में अरिजीत ने नए साल की शुभकामनाओं के साथ अपने फैंस का धन्यवाद किया और बताया कि अब वह प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लेंगे।

पोस्ट में अरिजीत ने लिखा, “हैलो, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।”

इस एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने जहां इस फैसले पर दुख जताया, वहीं कई लोगों ने अरिजीत के योगदान को सलाम किया और उनके फैसले का सम्मान किया।

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो रहे हैं, न कि संगीत से।(Arijit Singh Retirement)

हालांकि, अरिजीत सिंह ने साफ किया है कि वह संगीत से पूरी तरह दूरी नहीं बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट Atmojoarjalojo पर कई ट्वीट्स के जरिए यह स्पष्ट किया कि वह सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो रहे हैं, न कि संगीत से।

उन्होंने लिखा, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे संगीत का प्रशंसक हूं और भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में और भी सीखूंगा। अपने दम पर और भी काम करूंगा। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं करूंगा।”

इस बयान (Arijit Singh Retirement)से यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में अरिजीत स्वतंत्र संगीत, कंपोज़िशन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। यानी फिल्मों में उनकी आवाज भले ही न सुनाई दे, लेकिन संगीत प्रेमियों को उनके नए प्रयोग और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स जरूर मिलते रहेंगे।

अरिजीत सिंह का करियर (Arijit Singh Retirement)किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं रहा है। उन्होंने साल 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के जरिए अपने संगीत सफर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में संघर्ष देखने के बाद उन्हें 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

‘तुम ही हो’ (आशिकी 2) ने अरिजीत को हर दिल की आवाज बना दिया। इसके बाद ‘चन्ना मेरेया’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘बिनते दिल’, ‘केसरिया’, ‘तेरे इश्क में’ और ‘गहरा हुआ’ जैसे अनगिनत गानों ने उन्हें रोमांटिक म्यूज़िक का पर्याय बना दिया। उनकी आवाज में दर्द, प्यार और सादगी का ऐसा मेल है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है।

अरिजीत न सिर्फ एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि एक कुशल संगीतकार और संगीत निर्माता भी हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों समेत कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। साल 2025 में उन्हें देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का अरिजीत सिंह का फैसला भले ही उनके फैंस के लिए भावनात्मक झटका हो, लेकिन यह भी साफ है कि उन्होंने यह कदम सोच-समझकर और आत्मिक संतुष्टि के साथ उठाया है। उनके फैंस को अब भी उम्मीद है कि स्वतंत्र संगीत और नए प्रयोगों के जरिए अरिजीत अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों को छूते रहेंगे।

अरिजीत सिंह का यह फैसला(Arijit Singh Retirement) उनके करियर के एक युग के अंत और एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है—एक ऐसा अध्याय, जहां वह पूरी आज़ादी के साथ संगीत को नई दिशा देंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=DtqmK5_chlE&list=RDDtqmK5_chlE&start_radio=1
https://publichint.com/oca-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87/
“Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे…