Sembawang Brisk Walking Movement: सिंगापुर के उत्तरी क्षेत्र में लोगों की सेहत सुधारने के लिए Sembawang Brisk Walking Movement की शुरुआत की गई है। इस पहल की घोषणा Ong Ye Kung ने की, जो सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री हैं।
सरकारी डेटा के अनुसार, इस क्षेत्र में रहने वाले लोग बाकी सिंगापुर की तुलना में कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं और यहां डायबिटीज व हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां ज्यादा पाई जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Health Promotion Board और People’s Association ने मिलकर यह अभियान शुरू किया।

इस Sembawang Brisk Walking Movement के दौरान लोगों को ब्रिस्क वॉकिंग क्लब्स से जोड़ा जा रहा है और Healthy 365 ऐप के जरिए वॉक करने पर Healthpoints भी दिए जाएंगे।
सबसे अहम बात यह है कि इस पहल के पीछे का कारण खुद स्वास्थ्य मंत्री Ong Ye Kung ने स्पष्ट किया। उन्होंने कहा:
“Brisk walking is the simplest, lowest entry exercise for most people, especially seniors. You don’t need equipment, you don’t need a gym, you don’t need a subscription. You can do it alone.”
यानी ब्रिस्क वॉकिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे कोई भी व्यक्ति, खासकर बुजुर्ग, बिना किसी खर्च या तैयारी के आसानी से शुरू कर सकता है।

Sembawang Brisk Walking Movement का उद्देश्य
इस Sembawang Brisk Walking का उद्देश्य सिर्फ लोगों को चलने के लिए प्रेरित करना नहीं है, बल्कि इसे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है, ताकि वे लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें।
- Health Promotion Board Singapore initiativeshttps://www.hpb.gov.sg
- Singapore health policies aur fitness datahttps://www.moh.gov.sg








