Suvendu Adhikari Aide Murder Conspiracy: पश्चिम बंगाल में Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की Special Investigation Team (SIT) का कहना है कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि कई हफ्तों पहले से रची गई एक “डीप कॉन्सपिरेसी” थी।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हत्या में शामिल 7 से 8 लोगों ने एक अलग WhatsApp ग्रुप बनाया था, जिसके जरिए वे रियल टाइम लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी साझा कर रहे थे। इसी डिजिटल कोऑर्डिनेशन की मदद से आरोपियों ने चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को ट्रैक किया और फिर सुनियोजित तरीके से हमला किया।
Suvendu Adhikari Aide Murder Conspiracy मामले में पुलिस को यह भी पता चला है कि हमलावरों ने घटना से पहले इलाके की कई बार रेकी की थी। मध्यमग्राम के Rail Gate No. 11 के आसपास कई दिनों तक गतिविधियां देखी गई थीं। जांच में सामने आया कि हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई कार और बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए गए थे।
Suvendu Adhikari Aide Murder Conspiracy: DNA और बायोमेट्रिक सबूत न छोड़े जाएं।
फॉरेंसिक टीम ने जिस Nissan Micra कार को बरामद किया, उसमें कोई फिंगरप्रिंट नहीं मिला। इससे जांचकर्ताओं को शक है कि हमलावर पूरे ऑपरेशन के दौरान दस्ताने पहनकर काम कर रहे थे ताकि DNA और बायोमेट्रिक सबूत न छोड़े जाएं।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दूसरी बाइक भी बरामद कर ली है। यह बाइक पश्चिम बर्धमान के एक फर्जी नाम से रजिस्टर्ड पाई गई। जब पुलिस बताए गए पते पर पहुंची तो वहां ऐसा कोई व्यक्ति मौजूद ही नहीं था। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आरोपियों ने नकली पहचान और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।
Suvendu Adhikari Aide Murder Conspiracy बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दी गई।
जांच में उत्तर प्रदेश कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल एक वाहन का असली मालिक सिलीगुड़ी का रहने वाला है, जिसने अपनी कार बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। उसे उत्तर प्रदेश से कॉल आया था, जिसके बाद नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है।
West Bengal Police का कहना है कि यह पूरी साजिश बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दी गई। जांच एजेंसियां अब राज्य के बाहर भी तकनीकी और फील्ड लेवल सबूत जुटा रही हैं।
फिलहाल, Suvendu Adhikari Aide Murder Conspiracy ने बंगाल की राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है। बीजेपी इसे राजनीतिक साजिश बता रही है, जबकि पुलिस का फोकस अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के मास्टरमाइंड तक पहुंचने पर है।https://publichint.com/mamata-banerjee-international-court-west-bengal/








