Sunday, 24 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

IPL 2026: आज तय होगी प्लेऑफ की चौथी टीम, राजस्थान, पंजाब और KKR के बीच कांटे की टक्कर

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। रविवार को लीग चरण का आखिरी डबल हेडर खेला जाएगा और इसी के साथ प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला भी हो जाएगा। तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए अब Rajasthan Royals, Punjab Kings और Kolkata Knight Riders के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह बना चुकी हैं। वहीं Mumbai Indians, Delhi Capitals और Lucknow Super Giants टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि बाहर होने के बावजूद मुंबई और दिल्ली की टीमें बाकी टीमों की किस्मत तय करने में बड़ी भूमिका निभाने वाली हैं।

IPL 2026: आज के मुकाबले

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स

दिन का पहला मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में खेला जाएगा, जहां मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। IPL 2026: टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन हार या मैच रद्द होने की स्थिति में राजस्थान की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स

शाम को दूसरा मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी।

कोलकाता के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है। वहीं दिल्ली पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना चाहेगी।

IPL 2026: अंक तालिका का मौजूदा हाल

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
RCB149518+0.783
GT149518+0.695
SRH149518+0.524
PBKS147615+0.309
RR137614+0.083
KKR136613+0.011
CSK146812-0.345
DC136712-0.871
MI13498-0.510
LSG144108-0.740

राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे बड़ा मौका

राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 13 मैचों में 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम के लिए समीकरण बिल्कुल साफ है – मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करते ही राजस्थान सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

हालांकि टीम की चिंता यह है कि अगर मुकाबला हार गई या बारिश के कारण रद्द हो गया तो राजस्थान बाहर हो जाएगी। IPL 2026: मैच रद्द होने की स्थिति में राजस्थान के 15 अंक जरूर हो जाएंगे, लेकिन नेट रन रेट पंजाब किंग्स से कम होने के कारण टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

राजस्थान का नेट रन रेट +0.083 है, जबकि पंजाब का नेट रन रेट +0.309 है।

रियान पराग की फिटनेस पर संशय

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के खेलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। अगर वह मुकाबले में नहीं उतरते हैं तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम की कमान संभाल सकते हैं।

टीम को वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मुंबई और राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं।

Ad

  • मुंबई इंडियंस ने जीते: 16 मैच
  • राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 15 मैच

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को 5-4 की हल्की बढ़त हासिल है। हालांकि 2023 के बाद से राजस्थान ने सात में से चार मुकाबले अपने नाम किए हैं।

IPL 2026: पंजाब किंग्स की उम्मीदें दूसरों पर टिकी

पंजाब किंग्स का लीग चरण समाप्त हो चुका है। टीम फिलहाल 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

पंजाब तभी प्लेऑफ में पहुंचेगा जब:

  • मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स को हरा दे
  • दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे

अगर दोनों नतीजे पंजाब के पक्ष में जाते हैं तो पंजाब चौथी टीम बन जाएगी।

IPL 2026: कोलकाता के सामने मुश्किल चुनौती

कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों में 13 अंक हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है।

अगर मुंबई इंडियंस राजस्थान को हरा देती है, तब कोलकाता के सामने ये समीकरण होगा:

  • दिल्ली को कम से कम 77 रन से हराना होगा
    या
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.1 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी।

अगर स्कोर बराबर होने के बाद कोई छक्का लगाया जाता है तो KKR 12.4 ओवर तक मैच खत्म कर सकती है।

अगर कोलकाता इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाती, तो पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। https://www.iplt20.com/matches/fixtures

मुंबई इंडियंस की संभावित XII
  • रोहित शर्मा
  • रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर)
  • नमन धीर
  • तिलक वर्मा
  • सूर्यकुमार यादव
  • हार्दिक पंड्या (कप्तान)
  • विल जैक्स
  • दीपक चाहर
  • कॉर्बिन बॉश
  • शार्दुल ठाकुर
  • रघु शर्मा
  • जसप्रीत बुमराह
राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII
  • यशस्वी जायसवाल (कप्तान)
  • वैभव सूर्यवंशी
  • लुआन-ड्रे प्रिटोरियस
  • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • डोनोवन फरेरा
  • शुभम दुबे
  • दासुन शनाका
  • जोफ्रा आर्चर
  • सुशांत मिश्रा
  • संदीप शर्मा
  • बृजेश शर्मा
  • यश राज पूंजा
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित XII
  • अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
  • फिन एलन
  • कैमरून ग्रीन
  • रोवमैन पॉवेल
  • मनीष पांडे
  • रिंकू सिंह
  • तेजस्वी दहिया
  • सुनील नरेन
  • अनुकूल रॉय
  • कार्तिक त्यागी
  • वरुण चक्रवर्ती
  • सौरभ दुबे
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII
  • केएल राहुल (विकेटकीपर)
  • अभिषेक पोरेल
  • साहिल पारख
  • ट्रिस्टन स्टब्स
  • डेविड मिलर
  • आशुतोष शर्मा
  • अक्षर पटेल (कप्तान)
  • माधव तिवारी
  • त्रिपुराना विजय
  • लुंगी एनगिडी
  • मिचेल स्टार्क
  • मुकेश कुमार
आज पूरे देश की नजर इन मुकाबलों पर

आईपीएल 2026 के लीग चरण का आखिरी दिन बेहद रोमांचक होने वाला है। राजस्थान के पास खुद के दम पर प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, पंजाब दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर है, जबकि कोलकाता को चमत्कार जैसी जीत चाहिए।

IPL 2026: अब देखना दिलचस्प होगा कि प्लेऑफ की चौथी और अंतिम सीट किस टीम के नाम होती है।

https://publichint.com/mi-vs-rr-weather-report/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?