Sunday, 24 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

MI vs RR Weather Report: बारिश से बिगड़ सकता है राजस्थान रॉयल्स का खेल, प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक

वानखेड़े में आज बड़ा मुकाबला

MI vs RR Weather Report: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज Mumbai Indians और Rajasthan Royals के बीच मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में लीग स्टेज का अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मायने रखता है। MI vs RR Weather Report: मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा है।

राजस्थान अगर यह मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी, लेकिन हार या बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर टीम का सफर समाप्त हो सकता है।

मुंबई के मौसम ने बढ़ाई चिंता

मुंबई में रविवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई और पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। MI vs RR Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बारिश और तेज हवाओं की आशंका बढ़ सकती है।

मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होना है, जबकि टॉस 3 बजे होगा। शुरुआती समय में बारिश की संभावना कम बताई गई है, लेकिन शाम होते-होते मौसम खराब हो सकता है। यही वजह है कि क्रिकेट फैंस और राजस्थान टीम मैनेजमेंट दोनों की नजरें मौसम पर टिकी हुई हैं।

MI vs RR Weather Report: अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

आईपीएल लीग स्टेज मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता या बीच में रद्द करना पड़ता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यही सबसे बड़ा खतरा है। टीम के पास फिलहाल 14 अंक हैं। मैच रद्द होने की स्थिति में राजस्थान के 15 अंक हो जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

MI vs RR Weather Report: नेट रन रेट बनेगा सबसे बड़ा विलेन

राजस्थान रॉयल्स की मुश्किल सिर्फ अंकों की नहीं बल्कि नेट रन रेट की भी है। टीम का नेट रन रेट +0.083 है, जो Punjab Kings से काफी कम है। पंजाब का नेट रन रेट +0.309 है।

अगर दोनों टीमों के अंक बराबर रहते हैं तो बेहतर नेट रन रेट के कारण पंजाब किंग्स को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा और राजस्थान बाहर हो जाएगी। यही वजह है कि राजस्थान के लिए सिर्फ जीत ही सुरक्षित रास्ता माना जा रहा है।

MI vs RR Weather Report: प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ

आईपीएल 2026 में अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Ad

वहीं Delhi Capitals, मुंबई इंडियंस और Lucknow Super Giants टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। अब आखिरी प्लेऑफ स्पॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और Kolkata Knight Riders के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

MI vs RR Weather Report: कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें भी जिंदा

प्लेऑफ की इस जंग में कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। टीम के 13 मैचों में 13 अंक हैं और उसका आखिरी लीग मुकाबला आज Delhi Capitals के खिलाफ खेला जाएगा।

अगर कोलकाता यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में प्लेऑफ की दौड़ नेट रन रेट पर आकर टिक जाएगी।

MI vs RR Weather Report: केकेआर को चाहिए बड़ी जीत

कोलकाता के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। टीम को इतनी बड़ी जीत दर्ज करनी होगी कि उसका नेट रन रेट पंजाब से बेहतर हो जाए।

क्रिकेट समीकरणों के मुताबिक अगर केकेआर पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाती है तो उसे लगभग 77 रन से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं यदि टीम 180 रन का लक्ष्य हासिल कर रही हो तो उसे करीब 12 ओवर के अंदर मैच खत्म करना पड़ेगा।https://www.iplt20.com/matches/fixtures

मौसम तय करेगा प्लेऑफ का भविष्य

आज का दिन आईपीएल 2026 के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की नजर जीत पर होगी, लेकिन बारिश उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। वहीं पंजाब और कोलकाता की टीमें भी इस मुकाबले के नतीजे पर नजर बनाए रखेंगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े में मुकाबला पूरा हो पाता है या फिर मौसम आईपीएल प्लेऑफ की तस्वीर बदल देता है।

https://publichint.com/shreyas-iyer-ipl-century-punjab-kings-vs-lsg/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?