Lawrence Bishnoi Gang Suspected: बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, “जो सलमान खान का करीबी वो हमारा दुश्मन, लारेंस बिश्नोई गैंग पर शक”

Lawrence Bishnoi gang suspected: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब सिद्दीकी अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास मौजूद थे। तीन हमलावरों ने उन्हें निर्मल नगर के कोलगेट मैदान के पास निशाना बनाया।

Lawrence Bishnoi gang suspected: रोहित गोदारा, जो पहले गोल्डी बराड़ गैंग के लिए काम करता था और अब बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है

घटना के बाद से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस हत्या के पीछे लारेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। गौरतलब है कि रोहित गोदारा, जो पहले गोल्डी बराड़ गैंग के लिए काम करता था और अब बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है, ने हाल ही में दावा किया था कि सलमान खान का जो भी करीबी है, वह उनका दुश्मन है।

23 ED compressed

रोहित गोदारा का बयान: रोहित गोदारा ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया था कि सलमान खान अब भी लारेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं और उनका दोस्त उनके लिए दुश्मन है। माना जाता है कि रोहित गोदारा फर्जी पासपोर्ट के जरिए दिल्ली से दुबई फरार हो गया है और वहीं से अपनी आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा है।

2013 में शाहरुख खान और सलमान खान की दुश्मनी को खत्म कर उनकी दोस्ती करवाई थी।

बाबा सिद्दीकी और सलमान खान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच के करीबी रिश्तों के चलते सलमान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग रद्द कर दी। सलमान खान को यह खबर मिलने के बाद वे अपने शो के सेट से मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे।

इसके बाद, सलमान खान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को भी घर के बाहर रुकने की इजाजत नहीं दी जा रही है। बाबा सिद्दीकी के बारे में यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने 2013 में शाहरुख खान और सलमान खान की दुश्मनी को खत्म कर उनकी दोस्ती करवाई थी।

22 ED compressed

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों सितारों के बीच सुलह हुई थी। इस घटना से जुड़ी जांच जारी है और पुलिस लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े संभावित लिंक की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.instagram.com/babasiddiqueofficial

https://publichint.com/baba-siddiqui-shot-dead/
“Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ? आम तो बहुत खाय होंगे पर इसके इतने फायदे जान कर हो जाओगे हैरान… सेब खाने के इतने फयदे आप जान कर हैरान रह जाओगे…