Thursday, 4 Jun 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Zeeshan Siddiqui’s pain on his Father murder: “शेर की दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई”, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बेटे जीशान सिद्दीकी का दर्द

Zeeshan Siddiqui’s pain on his Father murder: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरा राजनीतिक और सामाजिक जगत स्तब्ध है। इस हृदय विदारक घटना के बाद उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द और गुस्से का इज़हार किया। जीशान ने अपने पिता को एक ‘शेर’ के रूप में याद करते हुए कहा कि उनकी दहाड़ अब भी उनके अंदर जीवित है और वे अपने पिता की अधूरी लड़ाई को जारी रखेंगे।

Zeeshan Siddiqui’s pain on his Father murder: “शेर का खून मेरी रगों में दौड़ता है”

जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया लेकिन वे भूल जाते हैं कि वह एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं। वह न्याय के लिए खड़े रहे, बदलाव के लिए लड़े और अटूट साहस के साथ तूफानों का सामना किया।”

https://twitter.com/zeeshan_iyc/status/1847950930408296670

जीशान सिद्दीकी ने आगे लिखा, “अब, जो लोग उसे नीचे लाए थे, वे यह मानकर मुझ पर नजरें गड़ाए हुए हैं कि वे जीत गए हैं। मैं उनसे कहता हूं कि मेरी रगों में शेर का खून दौड़ता है। मैं अभी भी यहां निडर और अटूट हूं। उन्होंने एक की जान ली लेकिन मैं उसके स्थान पर खड़ा हो गया। यह लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने पिता की तरह ही मजबूती के साथ खड़े हैं और बांद्रा ईस्ट के लोगों के साथ उनका साथ हमेशा रहेगा।

Ad

“धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को”

इससे पहले भी जीशान ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के हत्यारे को बुजदिल करार देते हुए कहा था, “बुज़दिल डराया करते हैं अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को।”

3 ed compressed 3
Zeeshan Siddiqui’s pain on his Father murder


बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात को बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

https://publichint.com/explosion-in-delhi/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?