Tuesday, 4 Aug 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Devendra Fadnavis met Eknath Shinde: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच वर्षा बंगले पर अहम बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर चर्चा…

Devendra Fadnavis met Eknath Shinde: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच मुंबई स्थित वर्षा बंगले पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक करीब 30 मिनट तक चली। 

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आगामी 5 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की तबीयत का हालचाल भी पूछा। बता दें कि शिंदे ने हाल ही में ठाणे के जुपिटर अस्पताल में चेकअप कराया था। 

शिंदे की तबीयत खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से वे राजनीति से दूर थे। अपने गांव सतारा से सोमवार को मुंबई लौटने के बाद यह उनकी फडणवीस के साथ पहली मुलाकात थी। 

Devendra Fadnavis met Eknath Shinde: मुलाकातों का दौर तेज 

फडणवीस से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने शिंदे से मुलाकात की। यह पिछले 24 घंटे में उनकी दूसरी बैठक थी। इसके अलावा, शिंदे गुट के नेता उदय सामंत ने भी हाल ही में फडणवीस से मुलाकात की थी। 

महाराष्ट्र में महायुति को चुनाव में भारी बहुमत मिलने के बावजूद सरकार गठन में देरी हो रही है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालयों के बंटवारे और मुख्यमंत्री पद को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। 

Ad

5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह 

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को महायुति के नेताओं ने आजाद मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। 

राजनीतिक समीकरण और बैठकों के इस दौर के बीच, बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। महायुति के तीनों दलों—बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट), और एनसीपी (अजित पवार गुट)—के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बननी बाकी है। https://www.bjp.org/

महाराष्ट्र की जनता और राजनीतिक पर्यवेक्षक अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि महायुति सरकार किस स्वरूप में सामने आएगी और मुख्यमंत्री की कमान किसके हाथों में होगी।

https://publichint.com/ipl-2025/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?