Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Released: मंजुलिका और रूह बाबा की दमदार वापसी, माधुरी दीक्षित की भी झलक।

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Released: ‘भूल भुलैया 3’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और इस बार दर्शकों को डबल मज़ा मिलने वाला है। फिल्म में मंजुलिका और रूह बाबा की जोड़ी एक साथ धमाल मचाती नज़र आएगी। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में माधुरी दीक्षित की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Released: तृप्ति डिमरी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार्स कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि विद्या बालन एक बार फिर मंजुलिका (Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Released) के रूप में वापसी कर रही हैं। फिल्म की टैगलाइन है “लीजेंड ऑफ द डेविल रिटर्न्स,” जो कहानी की गहराई को दर्शाती है। फिल्म के पहले दोनों पार्ट हिट रहे थे और अब तीसरे पार्ट से दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं।

माधुरी दीक्षित और विद्या बालन फिल्म के हिट गाने ‘आमी जे तोमार’ पर एक खास परफॉर्मेंस भी देती नज़र आएंगी।

टीज़र की शुरुआत मंजुलिका की आवाज़ से होती है, जिसमें वह गुस्से में पूछती है कि उसके पद और किले पर कब्जा क्यों किया जा रहा है। यह सीन फिल्म में एक बड़े रहस्य की ओर इशारा करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन फिल्म के हिट गाने ‘आमी जे तोमार’ पर एक खास परफॉर्मेंस भी देती नज़र आएंगी, जिसमें कार्तिक आर्यन भी उनके साथ होंगे।

Ad

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Released: फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है।

फिल्म के दृश्य कोलकाता के प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज पर फिल्माए गए हैं, जहां कार्तिक को रूह बाबा के लुक में देखा गया था। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित किया गया है और यह एक बार फिर दर्शकों को डर और हंसी से भरपूर मनोरंजन का अनुभव देने वाली है।

https://www.youtube.com/watch?v=sp3Io6rcA8E
https://publichint.com/arijit-singh-apologized-in-live-concert/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?