Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Housefull 5 Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ दूसरे दिन बना बॉक्स ऑफिस का तूफान, दो दिन में तोड़े 14 फिल्मों के रिकॉर्ड!

Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के महज दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस धमाकेदार फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया, लेकिन असली खेल तो दूसरे दिन शुरू हुआ। Housefull 5 Box Office Collection फिल्म ने शुक्रवार को तिनके की तरह इस साल की 14 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को रौंद दिया।

Housefull 5 Box Office Collection पहले दिन ही मचा दी थी तबाही

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 5′ ने रिलीज के पहले ही दिन ज़बरदस्त शुरुआत करते हुए 24.35 करोड़ की ओपनिंग ली। ये 2025 की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। अक्षय कुमार की स्टार पावर और हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी के नाम ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाया।

दूसरे दिन और भी ज्यादा कमाई

फिल्म ने अपने पहले दिन की सफलता को महज शुरुआत बनाते हुए दूसरे दिन (7 जून) भी शानदार परफॉर्म किया। सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शाम 7:05 बजे तक ही 17.24 करोड़ का कारोबार कर लिया था। हालांकि ये अंतिम आंकड़ा नहीं है, लेकिन अगर रफ्तार यूं ही रही, तो दिन खत्म होने तक यह आंकड़ा 20 करोड़ के पार जा सकता है।

Housefull 5 Box Office Collection दो दिन में कुल कमाई 41.59 करोड़ रुपये

‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों के भीतर ₹41.59 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। Housefull 5 Box Office Collection फिल्म की इस तेज़ रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि वीकेंड तक फिल्म ₹70 करोड़ के आंकड़े को आराम से पार कर लेगी।

दो दिन में 14 फिल्मों को पछाड़ा

अक्षय कुमार की इस फिल्म ने रिलीज के महज 48 घंटों में इस साल की 14 बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। इन फिल्मों में शामिल हैं:

  • आजाद
  • इमरजेंसी
  • मेरे हस्बैंड की बीवी
  • फतेह
  • लवयापा
  • चिड़िया
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
  • क्रेजी
  • बैडऐस रविकुमार
  • कंपकंपी
  • केसरी वीर
  • फुले
  • द डिप्लोमैट
  • देवा

इनमें सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म डिप्लोमैट ने ₹38.97 करोड़ और देवा ने ₹33.9 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जिसे हाउसफुल 5′ ने महज दो दिनों में पार कर लिया है।

Housefull 5 Box Office Collection 225 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

फिल्म का बजट 225 करोड़ बताया जा रहा है। यह हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। प्रोडक्शन डिजाइन, लोकेशन्स, स्टारकास्ट और VFX पर भारी खर्च किया गया है, जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है। फिल्म की भव्यता और कॉमेडी का पंच दर्शकों को खूब लुभा रहा है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी हाउसफुल

केवल भारत में ही नहीं, विदेशों में भी हाउसफुल 5′ का जलवा बरकरार है। पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 40.75 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। दूसरे दिन की अंतरराष्ट्रीय कमाई जोड़ने पर ये आंकड़ा 50 करोड़ के पार जा चुका है।

Ad

इस फिल्म को 85 देशों के 1300 लोकेशनों पर 2000 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है, जो अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड रिलीज़ मानी जा रही है।

क्याहाउसफुल 5′ बनेगी साल की सबसे बड़ी हिट?

अब जब फिल्म ने दो दिन में ही 40 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, Housefull 5 Box Office Collection तो यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट बनेगी? वीकेंड पर दर्शकों की बढ़ती भीड़ और टिकट विंडो पर हो रहे बंपर बुकिंग को देखकर यही लगता है कि फिल्म का जलवा अभी थमने वाला नहीं है। https://www.bollywood.com/

निष्कर्ष

हाउसफुल 5′ ने ये साबित कर दिया है कि कॉमेडी, स्टार पावर और एक एंटरटेनिंग फ्रेंचाइज़ी जब एक साथ आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाना तय है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और बाकी कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस और डायरेक्शन की ताकत ने इसे 2025 की अब तक की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया है।

अब देखना यह है कि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म कौन सा नया रिकॉर्ड बनाती है। फिलहाल तो सिर्फ इतना कहा जा सकता है—‘हाउसफुल 5’ का तूफान थमने वाला नहीं है! https://publichint.com/november-story-web-series/

Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?