Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

BCCI का बड़ा फैसला: टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर संकट…

ICC Champions Trophy 2025: में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक अहम सवाल अब हल हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट कर दिया है कि टीम इंडिया किसी भी सूरत में पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। BCCI के इस फैसले से टूर्नामेंट के आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, “यह आईसीसी का टूर्नामेंट है और हमने उन्हें बता दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। अब यह आईसीसी पर निर्भर करता है कि वह इस बारे में मेजबान देश को सूचित करे और टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम तय करे।”

बीसीसीआई ने अपनी ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किया जाएगा, जहां भारत के मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेले जा सकते हैं।

हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) हाइब्रिड मॉडल पर सहमत नहीं है। PCB का मानना है कि यदि पाकिस्तान को मेजबानी मिली है, तो मैच वहीं खेले जाने चाहिए। इस बीच, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें बीसीसीआई से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, और इसका निर्णय लेने का अधिकार आईसीसी के पास है। https://www.bcci.tv/

Ad

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक निर्धारित किया गया है। अगर यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होता है, तो इसमें भारत और पाकिस्तान के मैच अलग-अलग स्थानों पर खेले जा सकते हैं।

https://publichint.com/rohit-sharma-vs-gautam-ganbhir/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?