IPL 2026: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में आज Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर दिल्ली के लिए, जो लगातार हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की कोशिश कर रही है।
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने अब तक 10 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2026: अंक तालिका में टीम सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति और भी खराब है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम 9 मैचों में केवल 2 जीत हासिल कर सकी है और लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर मानी जा रही है।
कैसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। IPL 2026: यहां खेले गए पांच मुकाबलों में कई हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। दिल्ली और पंजाब के बीच खेले गए मैच में रनों की जमकर बरसात हुई थी, जहां 265 रन का विशाल लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया गया था।
हालांकि, इसी मैदान पर दिल्ली की टीम आरसीबी के खिलाफ केवल 75 रन पर सिमट गई थी। IPL 2026: इससे साफ है कि शुरुआत में विकेट बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल रहता है, लेकिन दबाव में बल्लेबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
इस मैदान पर अब तक खेले गए पांच मैचों में से चार मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। ओस भी दूसरी पारी में अहम भूमिका निभा सकती है।
IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन भारी?
दिल्ली और कोलकाता के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। IPL 2026: इनमें कोलकाता ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 15 मुकाबलों में सफलता मिली है। पिछले पांच मैचों की बात करें तो केकेआर ने तीन और दिल्ली ने दो मुकाबले जीते हैं। IPL 2026: कोलकाता की टीम दिल्ली के खिलाफ लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी है और आज जीत का चौका लगाने उतरेगी।
IPL 2026: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
दिल्ली की ओर से कप्तान Axar Patel, KL Rahul, Tristan Stubbs और Lungi Ngidi पर सबकी नजरें रहेंगी।
वहीं कोलकाता के लिए Ajinkya Rahane, Sunil Narine, Rinku Singh और Angkrish Raghuvanshi मैच का रुख बदल सकते हैं। https://www.iplt20.com/
दिल्ली के घरेलू मैदान पर होने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है। IPL 2026: बल्लेबाज़ों के लिए मददगार पिच और दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है।








