IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 58वें मुकाबले में गुरुवार, 14 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण जियोस्टार नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।
पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। IPL 2026: टीम ने इस सीजन अब तक 11 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। हालांकि लगातार चार हार के बाद टीम दबाव में है और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में जीत चाहिए।
वहीं मुंबई इंडियंस का इस सीजन प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 11 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार ने मुंबई की उम्मीदों पर पूरी तरह विराम लगा दिया। अब पांच बार की चैंपियन टीम सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।
IPL 2026: धर्मशाला पिच रिपोर्ट
धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम अपनी खूबसूरत लोकेशन और बल्लेबाजों के अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है। यहां की काली मिट्टी वाली सतह पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं।
शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना रहती है। IPL 2026: ऊंचाई पर स्थित इस मैदान में गेंद तेजी से सीमा रेखा पार करती है, इसलिए छक्कों की भरमार देखने को मिल सकती है।
- यदि पंजाब पहले बल्लेबाजी करे: संभावित स्कोर 210-215
- यदि मुंबई पहले बल्लेबाजी करे: संभावित स्कोर 200-210
PBKS vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं।
- पंजाब किंग्स की जीत: 18
- मुंबई इंडियंस की जीत: 17
आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है, लेकिन हालिया रिकॉर्ड पंजाब के पक्ष में दिखाई देता है।
संभावित प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख
मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
IPL 2026: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
श्रेयस अय्यर (PBKS)
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। IPL 2026: उन्होंने 11 मैचों में 392 रन बनाए हैं। टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने और मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी एक बार फिर उन्हीं पर रहेगी।
एएम गजनफर (MI)
मुंबई इंडियंस के युवा स्पिनर एएम गजनफर ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। IPL 2026: उन्होंने 9 मैचों में 13 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है। धर्मशाला की पिच पर उनकी भूमिका अहम हो सकती है।
IPL 2026: कौन जीतेगा आज का मुकाबला?
कागजों पर पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहेगा। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। https://www.iplt20.com/match/2026/2498
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब किंग्स इस मुकाबले में वापसी करते हुए जीत दर्ज कर सकती है।








